छग में बारिश का रौद्र रूप,28 साल बाद गंगरेल के सभी 14 गेट खुले,सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में
छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में हालात बिगड़ गए हैं। बस्तर में इंद्रावती और सबरी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। करीब 250 मिमी बारिश के बाद कई गांव बाढ़ से घिर गए और SDRF ने दर्जनभर गांवों से ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। धमतरी के गंगरेल बांध के सभी 14 गेट करीब 28 साल बाद खोले गए हैं। NH-30 और NH-63 पर यातायात प्रभावित है,
PREM
26 Sep 2026




























