CG NEWS: बलरामपुर में 10 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक से 1941 किलो मादक पदार्थ बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा, बसंतपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई; 50 लाख का ट्रक भी जब्त। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश पहुंचाई जा रही थी। दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका है।
Follow on Google News
बलरामपुर में 10 करोड़ का गांजा जब्त: ट्रक से 1941 किलो मादक पदार्थ बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

BALRAMPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बसंतपुर पुलिस ने एक ट्रक से 1941 किलो 110 ग्राम गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में उत्तर प्रदेश के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बलरामपुर में 10 करोड़ की गांजा खेप जब्त

बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1941 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा लेकर एक ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगा नए सत्र का आगाज

 

ट्रक में छिपाकर रखे गए थे 62 पैकेट

तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में विशेष रूप से छिपाकर रखे गए 62 पैकेट मिले। जांच करने पर इन पैकेटों से कुल 1941 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश पहुंचाई जा रही थी। दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स पर सख्ती: DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना। 

मुख्य आरोपी पहले भी रहा है वांछित

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी पूर्व में भी बड़े गांजा तस्करी प्रकरण में वांछित रह चुका है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी हुई है।

50 लाख का ट्रक भी जब्त

गांजे की खेप के साथ पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य का ट्रक भी जब्त किया है। इस प्रकार जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, 250 MBBS सीटें बढ़ाने की योजना पर लगा ब्रेक

जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई

सरगुजा रेंज आईजी और बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts