PlayBreaking News

Emergency Landing :इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत

कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-135 की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जब एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा। सभी यात्री सुरक्षित रहे और कुछ समय बाद फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
Follow on Google News
इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत

इंडिगो की फ्लाइट 6E-135, जो कोलकाता से पुणे जा रही थी, उसे गुरुवार को बीच रास्ते में रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।

तुरंत लिया गया इमरजेंसी फैसला

विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। जब महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

दोपहर करीब 12 बजे विमान रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। पहले से अलर्ट मेडिकल टीम तुरंत विमान के अंदर पहुंची और महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ : इंडिगो फ्लाइट में इंजन फेल होने की आशंका! सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

महिला की हालत स्थिर

मेडिकल सुविधा समय पर मिलने के कारण महिला यात्री की हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक अपडेट अभी सामने नहीं आया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही। अन्य यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, हालांकि कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर हलचल जरूर बढ़ गई थी।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट टिकट हुआ महंगा! इंडिगो का नया फ्यूल चार्ज सुनकर उड़ जाएंगे होश

फ्लाइट ने फिर भरी उड़ान

जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट ने करीब 1 बजे दोबारा उड़ान भरी और अपने गंतव्य पुणे के लिए रवाना हो गई।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts