दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ :इंडिगो फ्लाइट में इंजन फेल होने की आशंका! सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। पायलट की सूझबूझ से 161 यात्रियों के साथ विमान सुरक्षित लैंड हुआ।
इंडिगो फ्लाइट में इंजन फेल होने की आशंका! सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। बताया गया कि विमान के इंजन में समस्या आने की आशंका थी, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया।

    रनवे पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित

    स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहले से तैनात कर दी गईं।

    सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

    पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट अधिकारियों की सतर्कता के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर रनवे 28 पर सुरक्षित उतर गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    ये भी पढ़ें: INDIGO की मोनोपोली की जांच करेगी CCI ! एयरलाइन पर लगे प्रतिस्पर्धा के नियम तोड़ने के आरोप

    161 यात्री थे विमान में सवार

    जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट में कुल 161 यात्री सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

    तकनीकी खराबी की होगी जांच

    इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारणों की अब विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts