PlayBreaking News

Raipur News:भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 52 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग केंद्र में प्रदेशभर से पहुंचे करीब 250 कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश,भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सहयोग केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
Follow on Google News
भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 52 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। करीब 250 कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: Raipur News: छत्तीसगढ़ में होगी हॉकी लीग, खेल मंत्री अरुण साव का बड़ा ऐलान

रायपुर में लगा सहयोग केंद्र

रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सहयोग केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

/img/129/1785852002271

250 कार्यकर्ताओं ने रखी अपनी बात

प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 250 कार्यकर्ता सहयोग केंद्र पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने संगठन, जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषय मंत्री के सामने रखे। मंत्री ने सभी की बातें सुनकर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें: Rajnandgaon News: DSP बनेंगी सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी यादव: CM साय का बड़ा ऐलान,30 लाख की पुरस्कार राशि का किया ऐलान

52 आवेदन मिले, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

सहयोग केंद्र में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का त्वरित, पारदर्शी और समाधानकारी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

/img/129/1785852059959

जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

मंत्री जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में सहयोग केंद्र के माध्यम से प्राप्त हर आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai News: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

प्रदेश पदाधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts