Raipur News:छत्तीसगढ़ में सांसद बनाम अफसर विवाद गहराया: विजय बघेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत
छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सचिव आईएएस अमित कटारिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त डीएस राजपूत पर आरोप लगाया है कि दोनों अधिकारियों ने उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया और जनहित से जुड़े मामलों मे
PREM
4 Aug 2026



























