PlayBreaking News

CG NEWS: टेंडर के बदले AC, टाइल्स और हीरे की अंगूठियां! इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप।

EOW-ACB की गिरफ्त में पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा, छापों में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद; जांच के दौरान एसीबी ने रायपुर, बिलासपुर और उज्जैन स्थित कुल आठ ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई में करोड़ों रुपए की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बरामद किए गए। एजेंसी आरोपी की ज्ञात आय और अर्जित संपत्तियों के बीच अंतर की भी जांच कर रही है।
Follow on Google News
टेंडर के बदले AC, टाइल्स और हीरे की अंगूठियां! इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप।

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा को एसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने टेंडर और ठेके दिलाने के बदले न सिर्फ करोड़ों रुपए की रिश्वत ली, बल्कि एसी, टाइल्स, ग्रेनाइट, एलईडी टीवी, स्मार्टफोन और सोने-हीरे की अंगूठियों जैसी महंगी वस्तुएं भी ठेकेदार से मंगवाईं। मामले में अब तक 1.68 करोड़ रुपए से अधिक की कथित अवैध वसूली सामने आई है।

टेंडर के बदले रिश्वत का बड़ा खेल

छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान टेंडर आवंटन और विभागीय आपत्तियां हटाने के एवज में भारी रिश्वत ली।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: CG में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान से फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला मजदूर की मौत

एसीबी की गिरफ्त में पूर्व मुख्य अभियंता

एसीबी ने 17 जून को भागीरथ वर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद अदालत से 18 जून से 27 जून तक पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है। जांच एजेंसी अब उनसे पूछताछ कर रही है और मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

छापेमारी में मिले अहम सबूत

जांच के दौरान एसीबी ने रायपुर, बिलासपुर और उज्जैन स्थित कुल आठ ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई में करोड़ों रुपए की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बरामद किए गए। एजेंसी आरोपी की ज्ञात आय और अर्जित संपत्तियों के बीच अंतर की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: IFMS में पकड़ी गई खाद घोटाले की एंट्री! एक किसान को बांट दी 50 बोरी यूरिया, किसानों में फूटा गुस्सा।

एफआईआर में चौंकाने वाले आरोप

एफआईआर के अनुसार दुर्ग निवासी ठेकेदार राघवेंद्र तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच काम दिलाने के नाम पर उनसे लगातार रकम और महंगे सामान लिए गए। शिकायतकर्ता ने बैंक ट्रांजेक्शन, खरीद बिल और व्हाट्सऐप चैट भी जांच एजेंसी को सौंपे हैं।

रिश्वत में मांगे गए लग्जरी सामान

जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर ठेकेदार से पांच एसी, 3.39 लाख रुपए की टाइल्स और ग्रेनाइट, 1.40 लाख रुपए की एलईडी लाइटें, दो स्मार्टफोन, दो सोने की अंगूठियां और 3.50 लाख रुपए की दो हीरे की अंगूठियां खरीदी गईं। इसके अलावा परिचितों के खातों में रकम ट्रांसफर कराने के आरोप भी सामने आए हैं।

1. टेंडर के बदले करोड़ों की रिश्वत  2. एसीबी ने किया गिरफ्तार  3. 8 ठिकानों पर छापेमारी 4. एफआईआर में बड़े खुलासे  5. एसी, टाइल्स और हीरे की अंगूठियां  6. 1.68 करोड़ की कथित वसूली 7. पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद  8. संपत्ति और आय का होगा मिलान

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में ऑटो-ई-रिक्शा पर डिजिटल लगाम! QR कोड से होगी ड्राइवर की पूरी कुंडली चेक।


1.68 करोड़ रुपए से अधिक की कथित वसूली

एफआईआर में दर्ज दावे के अनुसार वर्ष 2019 में 32.65 लाख, 2020 में 42.65 लाख और 2021 में 93.22 लाख रुपए की कथित रिश्वत ली गई। कुल राशि 1.68 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts