🌤️
--Raipur, India

PlayBreaking News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 12 जिलों के SP बदले, अजय यादव बने राजनांदगांव IG

सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव,PHQ से लेकर नक्सल प्रभावित जिलों तक नई जिम्मेदारियां तय राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया है। तबादला सूची में कुल 24 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर जिला पुलिस व्यवस्था पर दिखाई देगा, जहां एक साथ 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 12 जिलों के SP बदले, अजय यादव बने राजनांदगांव IG

प्रेम कुमार , रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस आदेश में आईजी, डीआईजी, एआईजी स्तर के अधिकारियों के साथ 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है। राजनांदगांव रेंज के नए आईजी के रूप में अजय कुमार यादव की नियुक्ति की गई है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है।

CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप पर ED का सबसे बड़ा एक्शन, 940 करोड़ की संपत्ति अटैच, कुल कार्रवाई 3800 करोड़ के पार

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा बदलाव

राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया है। तबादला सूची में कुल 24 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर जिला पुलिस व्यवस्था पर दिखाई देगा, जहां एक साथ 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं।

/img/129/1783703353585
/img/129/1783704405739
 
/img/129/1783703861075

राजनांदगांव रेंज को मिला नया आईजी

2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं अब तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे बालाजी राव सोमावार को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: शराबी समझकर लौटाई थी बारात, 16 दिन बाद उसी युवक से मंदिर में की शादी; मुस्कान प्रधान की कहानी ने सबको चौंकाया

PHQ में बढ़ी जिम्मेदारियां

तबादला आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रशांत कुमार अग्रवाल, प्रशांत कुमार ठाकुर, रामकृष्ण साहू, राजेश कुकरेजा और भावना गुप्ता समेत कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग PHQ में की गई है।

12 जिलों के बदले पुलिस अधीक्षक

सरकार ने दंतेवाड़ा, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कबीरधाम, बालोद, सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, धमतरी, कोरिया और सुकमा सहित 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की है। इससे जिला स्तर की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

CG NEWS: 100 दिन में बदला बस्तर! नक्सल मुक्त अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा दावा, अब विकास की रफ्तार तेज

इन जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक

चन्द्रमोहन सिंह (2014 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा

रवि कुमार कुर्रे (2014 बैच), नया पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

सुरज सिंह परिहार (2015 बैच), नया पद: सेनानी, 4थी, छसबल, माना, रायपुर

त्रिलोक बसंत (2016 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला -बेमेतरा

सुनील शर्मा (2017 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला- सारंगढ़—बिलाईगढ़

जितेन्द्र कुमार यादव (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – कबीरधाम (कवर्धा)

चंदन किरण गंगाराम (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – बालोद

योगेश कुमार पटेल (2018 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – सूरजपुर

राव गौरव रामप्रवेश (2019 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा

उमेश प्रसाद गुप्ता (2020 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला-बीजापुर

मयंक गुप्ता (2020 बैच), नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला-सुकमा

संदीप कुमार पटेल (2020 बैच), नया पद: पुलिस उपाधीक्षक, जिला-नारायणपुर

रोबिन्सन गुरिया (2020 बैच), नया पद: पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम), रायपुर नगरेय

भावना पाण्डेय, नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला – धमतरी

हरीश राठौर, नया पद: पुलिस अधीक्षक, जिला- कोरिया

नक्सल प्रभावित जिलों पर खास फोकस

बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती को सुरक्षा रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार ने अनुभवी अधिकारियों को इन जिलों की कमान सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का संकेत दिया है।

CG NEWS: शराबी समझकर लौटाई थी बारात, 16 दिन बाद उसी युवक से मंदिर में की शादी; मुस्कान प्रधान की कहानी ने सबको चौंकाया

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है। बालाजी राव सोमावार और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं भावना पाण्डेय को धमतरी तथा हरीश राठौर को कोरिया जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को सेनानी, डीआईजी और एआईजी स्तर की नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

अजय कुमार यादव (2004 बैच), नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव

बालाजी राव सोमावार (2007 बैच), नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008 बैच), नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

प्रशांत कुमार ठाकुर (2011 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

रामकृष्ण साहू (2012 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

धर्मेंद्र छबई (2012 बैच), नया पद: सेनानी, 9वीं वाहिनी, राजनांदगांव

श्वेता राजमणी (2012 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, जगदलपुर, बस्तर

राजेश कुकरेजा (2004 बैच), नया पद: उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

भावना गुप्ता (2014 बैच), नया पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप पर ED का सबसे बड़ा एक्शन, 940 करोड़ की संपत्ति अटैच, कुल कार्रवाई 3800 करोड़ के पार

क्या है इस तबादले का संदेश?

पुलिस विभाग में यह व्यापक फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जिलों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में नए अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था में बदलाव और नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts