CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 12 जिलों के SP बदले, अजय यादव बने राजनांदगांव IG
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस आदेश में आईजी, डीआईजी, एआईजी और जिला पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति अजय कुमार यादव की है, जिन्हें राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं बालाजी राव सोमावार और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल में कुल 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया
Prem Nirmalkar
10 Jul 2026



























