Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:अभनपुर नपा अध्यक्ष पर FIR, CMO को ‘नंगा करके मारने’ की धमकी का आरोप, 20 मिनट तक गाली-गलौज का VIDEO वायरल

बिना काम भुगतान के दबाव का आरोप, अधिकारियों की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस,अधिकारियों के मुताबिक, मामला 13 अगस्त का है। नगर पालिका में बिना काम किए फंड से भुगतान कराने को लेकर अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ करीब 20 मिनट तक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
अभनपुर नपा अध्यक्ष पर FIR, CMO को ‘नंगा करके मारने’ की धमकी का आरोप, 20 मिनट तक गाली-गलौज का VIDEO वायरल

रायपुर: रायपुर जिले के अभनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर CMO नीलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज करने, मारपीट की धमकी देने और कथित तौर पर ‘नंगा करके मारने’ की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी जानें: Raipur: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा,रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को बड़ी जिम्मेदारी

भुगतान के दबाव से शुरू हुआ विवाद

अधिकारियों के मुताबिक, मामला 13 अगस्त का है। नगर पालिका में बिना काम किए फंड से भुगतान कराने को लेकर अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ करीब 20 मिनट तक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

/img/129/1787218117383

VIDEO में गाली-गलौज का आरोप

मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने की बात कही जा रही है। शिकायत में आरोप है कि करीब 20 मिनट की बातचीत के दौरान 55 बार गाली दी गई।

यह भी जानें: Dhamtari: शराब घोटाले के आरोपी काग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकाने पर ED की दबिश ,दस्तावेज खंगाल रही टीम

नंगा करके मारूंगा’ की धमकी का आरोप

CMO की शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान उन्हें कथित तौर पर ‘नंगा करके मारूंगा’ कहकर धमकाया गया। इतना ही नहीं, मारपीट के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप लगाया गया है। इन आरोपों के बाद मामला गंभीर हो गया और अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की।

महिलाओं और स्कूली बच्चों के सामने अभद्रता का आरोप

CMO नीलेश केरकेट्टा का कहना है कि घटना के वक्त कार्यालय में महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूली बच्चों के सामने भी उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। CMO के मुताबिक, नौकरी के करीब सात साल के दौरान उन्होंने इस तरह की अभद्रता और अमानवीय व्यवहार का सामना पहले कभी नहीं किया।

यह भी जानें: Raipur: छग में PWD विभाग से 12,666 करोड़ के 1,572 प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी, छत्तीसगढ़ में सड़कों-पुलों का बड़ा नेटवर्क तैयार करने की तैयारी

अधिकारियों की शिकायत पर FIR

CMO नीलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान की शिकायत के आधार पर अभनपुर पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अब वीडियो, शिकायत और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

अध्यक्ष से नहीं हो सका संपर्क

मामले में नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसलिए उनके पक्ष की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी जानें: Raipur: नदियों के स्रोत से शुरू होगा जल बचाने का अभियान,CM साय का बड़ा ऐलान,5 स्तंभों पर बनेगा छत्तीसगढ़ का रिवर रोडमैप

कांग्रेस नेता पर पहले भी उठे सवाल

उत्रसेन गहिरवारे कांग्रेस से जुड़े नगर पालिका अध्यक्ष हैं। इससे पहले रायपुर नगर निगम के वीर सावरकर नगर वार्ड के कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर भी महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लग चुके हैं। उस मामले में भी FIR दर्ज की गई थी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts