Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में पुलिस अफसर पर फायरिंग, 29 साल के अधिकारी की मौत; दूसरा घायल

दक्षिण कैरोलिना की राजधानी कोलंबिया में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में 29 वर्षीय पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा अधिकारी घायल हो गया।
अमेरिका में पुलिस अफसर पर फायरिंग, 29 साल के अधिकारी की मौत; दूसरा घायल
कोलंबिया में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर गोलीबारी

दक्षिण कैरोलिना की राजधानी कोलंबिया में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर गोलीबारी हुई। घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा अधिकारी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध भी मारा गया।

घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम

यह घटना शनिवार, 29 अगस्त को दक्षिण कैरोलिना की राजधानी कोलंबिया के एक पार्क में हुई। पुलिस को एक घरेलू विवाद की सूचना मिली थी। इसके बाद दो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई और गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान एक अधिकारी को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे अधिकारी को भी चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिका में मोहन भागवत का बड़ा कार्यक्रम, 5 हजार लोगों को करेंगे संबोधित; विरोध करने वाले संगठनों ने उठाए सवाल

29 साल के पुलिस अधिकारी की मौत

कोलंबिया पुलिस प्रमुख डब्ल्यूएच स्किप होलब्रुक ने बताया कि मारे गए अधिकारी की उम्र सिर्फ 29 साल थी। वह पिछले करीब दो साल से पुलिस विभाग में काम कर रहे थे। पुलिस प्रमुख के मुताबिक, अधिकारी के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। आगे कहा कि इस मुश्किल समय में पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। उन्होंने लोगों से पुलिस विभाग के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

घायल अधिकारी की हालत स्थिर

गोलीबारी में घायल हुए दूसरे पुलिस अधिकारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि घटना के दौरान उन्हें चोटें आई थीं और उनका इलाज कराया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से घायल पुलिसकर्मी की पहचान और उनकी चोटों से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

ट्रंप का बड़ा तेल ऐलान! वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अमेरिका का कंट्रोल, गैस सस्ती होने का दावा

पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध भी मारा गया

पुलिस प्रमुख ने बताया कि गोलीबारी में 33 वर्षीय संदिग्ध की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा था। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घरेलू विवाद के दौरान हालात किस तरह इतने गंभीर हो गए कि गोलीबारी शुरू हो गई।

जांच जारी, जल्द सामने आएगी और जानकारी

पुलिस प्रमुख होलब्रुक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब नहीं दिए। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। एक घरेलू विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में स्थिति जानलेवा गोलीबारी में बदल जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts