Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटता रहा। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
बिलासपुर में रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटता ले गया।

ट्रक की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जूनापारा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की जूनापारा पुलिस चौकी के पास हुई है। फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Chhattisgarh

सड़क पर लगा जाम

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर जूनापारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाया और यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारू कराया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया गया। मृतकों के पास तत्काल पहचान से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के गांवों में संपर्क कर उनकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास और मुख्य मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ढाबों और अन्य संभावित स्थानों के कैमरे भी चेक कर रही है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान जल्द करने की कोशिश की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts