Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्मृति ईरानी के नाम पर छिड़ा पोस्टर वार, BJP के पोस्टर में राहुल गांधी को ‘फ्लाइंग किक’, कांग्रेस ने शक्कर से किया पलटवार

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाए जाने के बाद BJP और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया। भाजपा के पोस्टर के जवाब में कांग्रेस ने शक्कर को लेकर पलटवार किया।स्मृति ईरानी की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में स्मृति ईरानी को राहुल गांधी की ओर फ्लाइंग किक करते हुए दिखाया गया है।
स्मृति ईरानी के नाम पर छिड़ा पोस्टर वार, BJP के पोस्टर में राहुल गांधी को ‘फ्लाइंग किक’, कांग्रेस ने शक्कर से किया पलटवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की नियुक्ति के बाद प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार शुरू हो गया है। भाजपा ने स्मृति ईरानी और राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा, जिसके जवाब में कांग्रेस ने ‘13 रुपये किलो वाली शक्कर’ का जिक्र करते हुए भाजपा पर पलटवार किया है।

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: नवा रायपुर में स्टाफ बस में लगी आग से मंत्रालय कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,बोले- कबाड़ बसों से कब तक करेंगे सफर

BJP का पोस्टर आया सामने

स्मृति ईरानी की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में स्मृति ईरानी को राहुल गांधी की ओर फ्लाइंग किक करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ लिखा गया—छत्तीसगढ़ में स्मृति जी का नाम सुनकर चमचे डरे हुए हैं…

X Post

कांग्रेस ने ‘शक्कर’ से किया पलटवार

भाजपा के पोस्टर के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट जारी कर जवाब दिया। कांग्रेस ने लिखा कि भाजपा नेताओं को 13 रुपये किलो वाली शक्कर दे दी जाए, ताकि वे चाय बनाकर पी सकें। कांग्रेस का यह पोस्ट भाजपा के पोस्टर पर राजनीतिक प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आया।

X Post

ये भी पढ़ें: दुर्ग में ट्यूशन जा रही नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि स्मृति ईरानी को संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

विकास उपाध्याय ने साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने स्मृति ईरानी की नियुक्ति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी के प्रभारी बनने से कांग्रेस की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने महंगाई के मुद्दे को उठाते हुए स्मृति ईरानी के पुराने राजनीतिक प्रदर्शनों का भी जिक्र किया।

कांग्रेस नेता का चुनाव को लेकर दावा

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि महंगाई का असर आम लोगों पर पड़ रहा है और भाजपा में अंदरूनी मतभेद हैं। उन्होंने दावा किया कि नया प्रभारी बनाए जाने से आगामी चुनाव में कांग्रेस की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा और कांग्रेस सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला ‘राजत कमल’ राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

अब सोशल मीडिया पर बढ़ेगा सियासी वार

स्मृति ईरानी की नई जिम्मेदारी के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पोस्टर वार ने प्रदेश की सियासत को नया मुद्दा दे दिया है। आने वाले दिनों में दोनों दलों की ओर से इस मुद्दे पर और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts