Raipur:Gen-Z के बाद अब BJP का फर्स्ट टाइम वोटर्स पर फोकस, छत्तीसगढ़ में युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ भाजपा ने युवा मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी संगठन में युवा नेताओं और पदाधिकारियों को पहले की तुलना में अधिक जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। भाजपा की कोशिश है कि युवा चेहरों को आगे लाकर संगठन में नई ऊर्जा पैदा करने के साथ भविष्य के नेतृत्व की दूसरी पंक्ति भी तैयार की जाए। पार्टी की गतिविधियों में तिरंगा यात्रा और अन्य युवा केंद्रित कार्यक्रमों के जरिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों तथा नए मतदाताओं से संवाद बढ़ाया जा रहा
PREM
14 Aug 2026



























