Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:रायपुर में फर्जी कमिश्नर बनकर 84 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर दर्जनों लोगों से वसूली

गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय का अधिकारी बनकर रचा जाल, एम्स, आईबी और पुलिस में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, आरोपी पहले से जेल में बंद रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में दुर्ग जिले के अमलेश्वर निवासी जनार्दन यादव ने शिकायत दर्ज कराई है।
रायपुर में फर्जी कमिश्नर बनकर 84 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर दर्जनों लोगों से वसूली

रायपुर न्यूज। रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 84 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी खुद को भारत सरकार के गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का सहायक आयुक्त बताकर लोगों का भरोसा जीतता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पहले से एक अन्य ठगी के मामले में जेल में बंद है।

CG NEWS: आत्मानंद स्कूल में चीखने और बेहोश होने से मचा हड़कंप, 10 से ज्यादा छात्राएं हुईं प्रभावित

फर्जी पहचान से बनाया भरोसा

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में दुर्ग जिले के अमलेश्वर निवासी जनार्दन यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2024 में घर खरीदने के दौरान उनकी मुलाकात रजनीश कुमार राय से हुई थी। आरोपी ने खुद को भारत सरकार के गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सहायक आयुक्त बताया और फर्जी पहचान पत्र दिखाकर बड़े अधिकारियों व नेताओं से संबंध होने का दावा किया।

नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख लिए

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी आकृति यादव को एम्स में क्लर्क और बेटे अर्पित यादव को आईबी में एएसआई की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले दोनों से छह-छह लाख रुपये लेकर कुल 12 लाख रुपये वसूल लिए। रकम नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से ली गई।

एटीएम कार्ड भी अपने कब्जे में रखे

एफआईआर के अनुसार आरोपी ने परिवार का विश्वास जीतने के बाद शिकायतकर्ता की बेटियों के एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिए। नौकरी लगने का भरोसा देकर वह लगातार परिवार को टालता रहा और खातों का भी दुरुपयोग किया।

CG NEWS: रॉन्ग साइड आई मौत! तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

कई लोगों को बनाया शिकार

जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए। इनमें रघुनाथ यादव, शैलेश यादव, छाया शर्मा, महेंद्र पाल कौशिक, नेशपाल कौशिक और दिव्यांशु गुप्ता सहित कई लोग शामिल हैं। सभी को एम्स, आईबी, नारकोटिक्स विभाग, पुलिस उपनिरीक्षक, आरक्षक और क्लर्क जैसी सरकारी नौकरियों का झांसा दिया गया। आरोप है कि कुल 84 लाख रुपये की ठगी की गई।

खबर पढ़कर हुआ शक

शिकायतकर्ता ने बताया कि लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर भी वह आरोपी की बातों में विश्वास करता रहा। हाल ही में फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने की खबर पढ़ने के बाद उसे शक हुआ और उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CG NEWS: पेट्रोल पंप पर बवाल: स्कूल ड्रेस में पहुंचे नाबालिगों ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा, CCTV VIDEO वायरल

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, प्रतिरूपण, फर्जी पहचान का उपयोग और छलपूर्वक रकम हड़पने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बैंक खातों, लेन-देन, फर्जी पहचान पत्र और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts