Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kranti Gaur :छतरपुर की बेटी ने लिखा इतिहास, क्रांति की ‘क्रांति’ से हिला मैदान, CM डॉ. मोहन यादव ने किया 1 करोड़ का ऐलान

Follow on Google News
छतरपुर की बेटी ने लिखा इतिहास, क्रांति की ‘क्रांति’ से हिला मैदान, CM डॉ. मोहन यादव ने किया 1 करोड़ का ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से गांव घुवारा से निकलकर वर्ल्ड कप तक पहुंची क्रांति गौड़ अब लाखों युवाओं की प्रेरणा बन गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ICC वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा और इस जीत में क्रांति गौड़ का बड़ा योगदान रहा। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें 1 करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया है।

    CM डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

    भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि क्रांति जैसी बेटियां प्रदेश और देश की असली ताकत हैं। मुख्यमंत्री ने क्रांति को एक करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया और कहा कि 'क्रांति ने न सिर्फ मध्य प्रदेश का, बल्कि पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।'

    Twitter Post

    फाइनल में दिखाया दमदार प्रदर्शन

    फाइनल मैच में क्रांति गौड़ ने अपनी गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका की टीम को धूल चटा दी। भारत द्वारा दिए गए 298 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई।

    क्रांति ने अपने तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन दिए और एक विकेट झटका। उनकी तेज गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका टीम की रन गति रोक दी जिससे साउथ अफ्रीका बड़ी साझेदारी नहीं बना पाई। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने यह मैच जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

    पूरे देश के लिए गर्व का पल

    छतरपुर की इस बेटी की सफलता ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। क्रांति गौड़ ने न सिर्फ प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली क्रांति ने गरीबी और मुश्किल हालातों से लड़कर यह मुकाम हासिल किया है। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका जुनून था और आज उसी जुनून ने उन्हें विश्व विजेता बना दिया।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts