Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चेन्नई : बचपन की दोस्त से शादी करने के लिए लड़की से बना ट्रांस मैन, दिल टूटा तो अपने जन्मदिन पर ही जिंदा जला दिया

Follow on Google News
चेन्नई : बचपन की दोस्त से शादी करने के लिए लड़की से बना ट्रांस मैन, दिल टूटा तो अपने जन्मदिन पर ही जिंदा जला दिया
चेन्नई। चेन्नई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी करने के लिए जेंडर चेंज करवाकर लड़का बन गया। बाद में लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद लड़की से लड़का बने शख्स (ट्रांस मैन) ने युवती को बर्थडे में बुलाया और उसे जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, पहले वह लड़की थी। उसका नाम पंडी महेश्वरी था। जिसके बाद उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया और लड़की से लड़का बन गया। उसने अपना नाम भी बदल लिया और वेत्रिमारन रख लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रांस मैन ने अपना जेंडर बचपन की दोस्त नंदिनी से शादी करने के लिए चेंज कराया था। लेकिन बाद में नंदिनी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बदला लेने के इरादे से ट्रांस मैन ने अपने जन्मदिन पर युवती को बुलाया। आरोपी ने सरप्राइज देने के बहाने युवती की आंखों पर पट्टी बांध दी और जंजीरों से बांधकर जिंदा जला दिया। यह पूरा मामला चेन्नई के केलांबक्कम के पास थलंबूर का है।

प्रपोजल ठुकराने से नाराज था

पुलिस ने बताया कि आरोपी पंडी माहेश्वरी और नंदिनी मदुरै के एक स्कूल में साथ पढ़ती थी। बाद में दोनों चेन्नई आ गए और साथ ही एक IT कंपनी में काम करने लगे। इस दौरान पंडी को, नंदिनी से प्यार हो गया। उसने नंदिनी को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके लिए उसने अपना सेक्स चेंज करवाया और वेत्रिमारन बन गया। हालांकि, नंदिनी ऑफिस में ही किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी। इन्हीं बातों से नाराज होकर वेत्रिमारन ने नंदिनी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, पुलिस को घटलास्थल से नंदिनी की अधजली लाश बरामद मिली है। साथ ही पुलिस ने 27 साल के ट्रांसमैन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये भी पढ़ें- MP Cabinet : मोहन के 28 मिनिस्टर्स ने ली शपथ; 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts