Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, 37 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7700 कोड जारी

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 लंदन से शिकागो जाते समय आयरलैंड के ऊपर अचानक तेजी से नीचे आई। विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड जारी किया। करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई से विमान कुछ ही मिनटों में 28 हजार फीट तक नीचे आया। जानिए 7700 कोड का क्या मतलब होता है और इसे कब इस्तेमाल किया जाता है।
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, 37 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7700 कोड जारी

लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही British Airways की फ्लाइट BA295 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक तेजी से नीचे उतरना शुरू कर दिया। विमान ने ट्रांसपोंडर पर 7700 इमरजेंसी कोड जारी किया, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और फ्लाइट-ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

37 हजार फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आया विमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BA295 ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल-5 से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:50 बजे शिकागो के ओ'हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट की निर्धारित यात्रा करीब 8 घंटे 40 मिनट की थी।

उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था। इसी दौरान विमान में कथित तौर पर एक परिचालन संबंधी समस्या सामने आई। इसके बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा और कुछ ही मिनटों में करीब 28 हजार फीट की ऊंचाई तक आ गया। उस समय विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ रहा था।

Breaking News

क्या होता है 7700 इमरजेंसी कोड?

विमान की ओर से ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड जारी किया गया। एविएशन में यह कोड सामान्य आपात स्थिति के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संकेत मिलता है कि विमान में ऐसी स्थिति पैदा हुई है, जिसमें तत्काल सहायता या प्राथमिकता की जरूरत हो सकती है। हालांकि, केवल 7700 कोड जारी होने से यह स्पष्ट नहीं होता कि विमान में किस तरह की समस्या आई है।

इन वजहों से जारी हो सकता है 7700 कोड

7700 कोड कई तरह की आपात स्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे-

मेडिकल इमरजेंसी: यात्री या क्रू मेंबर की तबीयत अचानक बिगड़ना।

तकनीकी खराबी: इंजन में समस्या, कॉकपिट में धुआं या केबिन प्रेशर से जुड़ी दिक्कत।

मौसम संबंधी समस्या: गंभीर टर्बुलेंस या अन्य खराब मौसम।

अन्य आपात स्थिति: पक्षी से टकराव या फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी गंभीर समस्या।

फिलहाल फ्लाइट में 7700 कोड जारी किए जाने की वजह और विमान की आगे की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts