PlayBreaking News

Breast Cancer :50 से कम उम्र की महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, ये हो सकता है कारण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब स्तन की कुछ कोशिकाएं बदल जाती हैं और बहुत तेजी से बढ़ने लगती हैं। यही बढ़कर गांठ बना सकती हैं। लेकिन यह बदलाव शुरू क्यों होता है, इसकी सही वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं है।
Follow on Google News
50 से कम उम्र की महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, ये हो सकता है कारण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

भारत में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होना आम हो गया है, क्योंकि अब इसके लक्षण हर दूसरी महिला में देखने को मिल रहे हैं, ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब आपके ब्रेस्ट में कैंसर वाली कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं और ट्यूमर बन जाती हैं। ब्रेस्ट कैंसर के लगभग 80% मामले इनवेसिव होते हैं, जिसका मतलब है कि ट्यूमर आपके ब्रेस्ट से शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकता है। जिसे आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है। तो चलिए जानते है इसके शुरुआती लक्षण और नुकसान के बारे में।

विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर आमतौर पर 50 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को होता है, लेकिन अब यह 50 साल से कम उम्र की महिलाओं को भी हो सकता है। जिसमें युवा वर्ग के लोग शामिल है, अधिकतर शिकायत युवा वर्ग के लोगो में ही देखने को मिल रही है, यही नहीं रिपोर्टस में पाया गया है कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। 
सभी ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में लगभग 15% से 20% केस HER2-पॉजिटिव होते हैं।

यह भी पढ़ें: Chest Infection Alert : खांसी-बुखार को हल्के में न लें, फेफड़ों तक पहुंचा संक्रमण बन सकता है जानलेवा

यह स्थिति आपके स्तनों को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकती है। ब्रेस्ट कैंसर के कुछ लक्षण साफ दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लक्षण ऐसे हो सकते हैं जो आम बदलाव जैसे लगें। कई बार कोई खास लक्षण दिखाई भी नहीं देते। लेकिन जब लक्षण दिखते हैं, तो उनमें ये शामिल हो सकते हैं...

1. आपके स्तन के आकार, बनावट या दिखने में बदलाव।

2. कोई गांठ, जो मटर के दाने जितनी छोटी भी महसूस हो सकती है।

3. आपके स्तन के अंदर, उसके आसपास या कांख (अंडरआर्म) में गांठ या मोटापन, जो पीरियड्स के बाद भी बना रहे।

4. स्तन या निप्पल की त्वचा में बदलाव। जैसे त्वचा में गड्ढे पड़ना, सिकुड़ना, सूखी या पपड़ीदार लगना, सूजन आना या रंग लाल, बैंगनी या बाकी हिस्सों से ज्यादा गहरा दिखना।

5. त्वचा के नीचे कोई सख्त हिस्सा महसूस होना।

6. निप्पल से खून मिला हुआ या साफ पानी जैसा तरल निकलना।

ब्रेस्ट कैंसर किस वजह से होता है?

डॉक्टरों के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब स्तन की कुछ कोशिकाएं बदल जाती हैं और बहुत तेजी से बढ़ने लगती हैं। यही बढ़कर गांठ बना सकती हैं। लेकिन यह बदलाव शुरू क्यों होता है, इसकी सही वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं है।

रिसर्च बताती है कि कुछ बातें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं। इनमें शामिल हैं:

उम्र: 55 साल या उससे ज्यादा उम्र में खतरा बढ़ जाता है।

पारिवारिक इतिहास: अगर माता-पिता, भाई-बहन, बच्चे या करीबी रिश्तेदार को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, तो खतरा बढ़ सकता है।

जेनेटिक कारण: ब्रेस्ट कैंसर के लगभग 15% मामलों में यह परिवार से मिले जीन बदलावों की वजह से होता है। सबसे आम बदलाव BRCA1 और BRCA2 जीन में पाए जाते हैं।

धूम्रपान: तंबाकू का सेवन कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ाता है, जिनमें ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है।

शराब पीना: शराब पीने से भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

मोटापा: ज्यादा वजन होना भी एक कारण हो सकता है।

रेडिएशन का असर: अगर पहले सिर, गर्दन या छाती पर रेडिएशन इलाज हुआ हो, तो खतरा बढ़ सकता है।

हार्मोन थेरेपी: लंबे समय तक हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) लेने वालों में इसका खतरा ज्यादा हो सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर की क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

सबसे बड़ी दिक्कत तब होती है जब ब्रेस्ट कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल जाता है। इसे Metastatic Breast Cancer कहा जाता है। यह दिमाग, हड्डियों, लिवर और फेफड़ों तक फैल सकता है।

शुरुआती स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर होने वाली लगभग हर 3 में से 1 महिला में बाद में यह फैलने वाला कैंसर बनने का खतरा हो सकता है। इससे नजरअंदाज करने से महिलाओं को बड़ा खतरा हो सकता है अगर आपको इस तरह के कोई भी लक्षण दिख रहे हो तो ऐसे केस में तुरंत डॉक्टर की सलहा लेना फायदेमंद रहेगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts