Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहलगाम आतंकी हमले पर सेलेब्स का भी फूटा गुस्सा, कहा- चुप नहीं बैठेंगे, अमिताभ बच्चन के ट्वीट का उड़ा मजाक 

Follow on Google News
पहलगाम आतंकी हमले पर सेलेब्स का भी फूटा गुस्सा, कहा- चुप नहीं बैठेंगे, अमिताभ बच्चन के ट्वीट का उड़ा मजाक 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में कई लोगों की मौत हो गई। इसके खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला। वहीं इस मामले में कई सेलेब्स का भी गुस्सा फूटा। इसमें एक्टर संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय कुमार और अन्य सेलेब्स शामिल है। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन के ट्वीट का काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। 

आक्रोश में बॉलीवुड सेलेब्स 

अपने ट्वीट में संजय दत्त ने लिखा- ‘उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। उसे माफ नहीं किया जा सकता, उन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाब देना होगा। मैं प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी और होम मिनिस्टर अमित शाह और डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह से विनती करता हूं कि उन्हें वही दें, जो वो डिजर्व करते हैं।’ वहीं अजय देवगन ने लिखा- मैं पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बहुत शॉक हूं। इस घटना के विक्टिम और उनकी फैमिली निर्दोष और मासूम है। जो हुआ वो हार्टब्रेकिंग और गलत है। हम सभी उनके साथ है। इसके साथ कई अन्य सेलेब्स जैसे रवीना टंडन, कमल हासन, अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय और अमिताभ बच्चन ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई है।   

अमिताभ बच्चन की पोस्ट का बन रहा है मजाक

आतंकी हमले की खबर आने के बाद अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सिर्फ ट्वीट नंबर पोस्ट किया। लेकिन कुछ भी नहीं लिखा। कुछ लोगों का मानना है कि ये उनकी खामोशी है, जबकि कुछ का कहना है कि जया बच्चन के राजनीतिक करियर की वजह से अमिताभ ने इस हमले पर अपनी कोई राय जाहिर नहीं की।

क्या है पूरा मामला? 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। घटना बैसारन घाटी में दोपहर 2:45 बजे हुई। वर्दी पहने आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। हमलावरों ने पहले लोगों से उनका नाम पूछा और कलमा पढ़ने को कहा। नाम से धर्म पहचानने के बाद सीधे सिर में गोली मार दी गई। मारे गए लोगों में यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, गुजरात, नेपाल और UAE के नागरिक भी शामिल हैं। आतंकी संगठन TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी है।  हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और दो आतंकियों को उरी सेक्टर में मार गिराया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब का आधिकारिक दौरा बीच में छोड़ भारत लौटकर हाई लेवल बैठक की, जबकि गृहमंत्री अमित शाह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी कैंडल मार्च निकालकर हमले के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। यह हमला 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। उस हमले में 40 CRPF के जवान शहीद हुए थे। ये भी पढ़ें- जेडी वेंस ने किया ताजमहल का दीदार, परिवार संग बिताए यादगार पल, विजिटर बुक में लिखा- ताजमहल अद्भुत है!
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts