Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

boAt ने लॉन्च की अपनी पहली AI स्मार्टवॉच Chrome Endeavour, जानिए कीमत और फीचर्स

Follow on Google News
boAt ने लॉन्च की अपनी पहली AI स्मार्टवॉच Chrome Endeavour, जानिए कीमत और फीचर्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    boAt AI Smartwatch Launches: अगर आप एक ऐसा स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं जो केवल फिटनेस ट्रैकिंग ही नहीं बल्कि AI फीचर्स से भी लैस हो, तो boAt की नई लॉन्चिंग आपके लिए खास हो सकती है। कंपनी ने अपनी पहली AI-इनेबल्ड स्मार्टवॉच Chrome Endeavour को भारत में पेश किया है। यह वॉच हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को और स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है।

    डिस्प्ले और डिजाइन

    boAt Chrome Endeavour में 1.96-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 550 nits तक है। इसमें डायनैमिक वॉचफेस, वाइब्रेंट विजुअल्स और बिल्ट-इन वॉच-फेस स्टूडियो का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपने मनपसंद कस्टम डायल डिजाइन कर सकते हैं।

    Uploaded media

    डिजाइन की बात करें तो यह वॉच हाई-ग्लॉस मेटल बॉडी और मिनिमलिस्टिक स्टाइल के साथ आती है। साथ ही इसमें IP68 प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे यह पसीने, धूल और पानी से सुरक्षित रहती है।

    AI फीचर्स और स्मार्ट कोचिंग

    यह स्मार्टवॉच AI तकनीक से लैस है। इसमें मौजूद AI कोच आपके स्लीप पैटर्न, हेल्थ मैट्रिक्स और फिजिकल एक्टिविटी का डीप एनालिसिस करके पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान और लाइफस्टाइल सजेशन्स देता है।
    इसके अलावा इसमें दो खास AI मोड दिए गए हैं–

    • Morning Digest – सुबह नींद की क्वालिटी, जरूरी हेल्थ डेटा और दिनभर की गतिविधियों का सारांश दिखाता है।
    • Sundown Recap – दिन खत्म होने पर आपकी प्रोग्रेस और एक्टिविटीज का पूरा रिव्यू पेश करता है।

    साथ ही यह वॉच आपके एनर्जी लेवल को डिटेक्ट करके रोजाना एक मजेदार ‘Spirit Animal’ अवतार जेनरेट करती है, जो आपके मूड और परफॉर्मेंस को दर्शाता है।

    हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग

    boAt Chrome Endeavour में दिए गए हेल्थ फीचर्स इस प्रकार हैं–

    • हार्ट रेट मॉनिटरिंग
    • SpO₂ ट्रैकिंग
    • स्लीप एनालिसिस
    • स्ट्रेस ट्रैकिंग
    • HRV और VO₂ Max एस्टीमेशन

    वॉच में हाई-प्रिसिजन सेंसर और मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म का उपयोग किया गया है, जो हेल्थ ट्रेंड्स को गहराई से समझने में मदद करता है। इसमें ऑटो एक्टिविटी डिटेक्शन भी है, जिससे वर्कआउट बिना मैनुअल इनपुट के लॉग हो जाता है।

    प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

    यह स्मार्टवॉच boAt के एडवांस्ड S1 प्रोसेसर पर चलती है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर पिछली जनरेशन के मुकाबले 1.5x तेज परफॉर्मेंस देता है।

    कीमत सिर्फ ₹3,299 से शुरू

    boAt Chrome Endeavour कई कलर वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है–

    • Active Black और Cherry Blossom वेरिएंट – ₹3,299
    • Steel Black, Magnetic Blue, Fusion Blue और Coco Brown वेरिएंट – ₹3,799
    • यह स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart, boAt की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts