Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में 5 घंटे से जाम :धक्का-मुक्की, गाड़ियों की टक्कर से रेंग रही गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस रही गायब

इतने लंबे जाम के दौरान भी पूरे रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस का कोई भी जवान व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद नहीं था। जिसके बाद स्थानीय दुकानदार और लोगों ने खुद ही ट्रैफिक का मौर्चा संभाला।
धक्का-मुक्की, गाड़ियों की टक्कर से रेंग रही गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस रही गायब
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से भारी जाम लगा हुआ है। भीड़ बढ़ने के कारण कई जगह धक्का-मुक्की, गाड़ियों की टक्कर और झगड़े के हालात बने हैं, इन रूट पर ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आई। जिससे गाड़ियां इंच-इंच तक रेंगती दिखाई दी।

    इस समय भारत टॉकीज पुल, सेंट्रल लाइब्रेरी और ऐशबाग थाने के आसपास वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। जहांगीराबाद–बरखेड़ी और जिंसी–ऐशबाग रोड पर गाड़ियां इंच-इंच आगे बढ़ रही हैं।

    वाहन चालकों के चेहरों पर दिखीं थकान

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक ट्रैफिक बढ़ा और गाड़ियां की लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान सेंट्रल लाइब्रेरी, बाग उमराव दूल्हा ब्रिज और जिंसी रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें बन गईं। गर्मी, इंतज़ार और भीड़ की वजह से लोग गुस्से और थकान से परेशान हो उठे। भारत टॉकीज पुल से ऐशबाग थाने तक गाड़ियां सिर्फ इंच-इंच सरकती रहीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतना बड़ा जाम होने के बाद भी न ट्रैफिक पुलिस दिखाई दी, न ही स्थानीय थाने का कोई जवान। इससे लोगों में नाराज़गी और बढ़ गई।

    लोगों के बीच जमकर हुई बहसबाजी

    लंबे वक्त तक जाम में फंसे रहने से लोगों का गुस्सा जमकर फूंटा। कई जगह गाड़ियां आपस में रगड़ खा गईं, धक्का-मुक्की हुई और वाहन चालक झगड़ते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ इलाकों में हाथापाई तक हो गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बीच में आकर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, तब जाकर स्थिति कंट्रोल में दिखी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts