CG NEWS: गड़ा धान की लालच में मौत का खेल? बलौदाबाजार में 8 संदिग्ध मौतों के पीछे जहरीली शराब का खौफनाक राज!

बलौदाबाजार में 3 महीने में 8 मौतों का रहस्य: आरोपी रामसहाय गिरफ्तार, जहरीली शराब से हत्या की आशंक। बलौदाबाजार पुलिस ने बहुचर्चित संदिग्ध मौत मामले में आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और जांच के कई अहम पहलुओं पर काम कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएग
गड़ा धान की लालच में मौत का खेल? बलौदाबाजार में 8 संदिग्ध मौतों के पीछे जहरीली शराब का खौफनाक राज!

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित खरवे गांव में तीन महीने के भीतर हुई 8 संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में गड़ा धान (भूमिगत छिपाए गए धान) हासिल करने के लिए जहरीली शराब पिलाकर लोगों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले का बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में टैक्स वसूली का महाअभियान: 3 दिन में 2.24 करोड़ की रिकॉर्ड रिकवरी, 30 जून तक मिलेगी 6.25% छूट

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज

बलौदाबाजार पुलिस ने बहुचर्चित संदिग्ध मौत मामले में आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और जांच के कई अहम पहलुओं पर काम कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

8 मौतों से दहला खरवे गांव

खरवे गांव में मौतों का सिलसिला 6 फरवरी 2026 को बद्री पटेल की मौत से शुरू हुआ। इसके बाद 20 फरवरी को बुढालू साहू, 12 मार्च को बुधराम जायसवाल, 20 मार्च को छत्तूराम साहू, 31 मार्च को विनोद साहू, 28 अप्रैल को गजानंद मांझी, 29 अप्रैल को चैतूराम साहू और 14 मई को महेतरू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों ने पूरे गांव में दहशत का माहौल बना दिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में सेंट पॉल स्कूल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कथित चर्च निर्माण पर चला बुलडोजर

गड़ा धान बना मौत की वजह?

जांच एजेंसियों को शक है कि गांव में छिपाकर रखे गए गड़ा धान को हासिल करने की लालच में यह साजिश रची गई हो सकती है। मृतकों को कथित तौर पर जहरीली शराब पिलाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

ग्रामीणों के दबाव के बाद खुला मामला

एक के बाद एक हो रही मौतों के बावजूद मामला लंबे समय तक रहस्य बना रहा। जब गांव में आठवीं मौत हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाना पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों के बढ़ते दबाव और जनाक्रोश के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक, 30 अफसरों-कर्मचारियों का तबादला

आज हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। संभावना है कि पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। इस खुलासे से यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौतें हादसा थीं या सुनियोजित हत्या की साजिश।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts