🌤️
--Bhopal, India

Bijapur:बीजापुर बॉर्डर पर तेलंगाना DGP का बड़ा दौरा, ताड़पाला FOB में जवानों से लिया सुरक्षा का फीडबैक

नक्सल ऑपरेशन और बॉर्डर सिक्योरिटी पर मंथन, दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर। बीजापुर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक C.V. आनंद, IPS सोमवार को बीजापुर-तेलंगाना सीमा क्षेत्र स्थित एफओबी ताड़पाला पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कैंप में तैनात अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। DGP ने नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।
Follow on Google News
बीजापुर बॉर्डर पर तेलंगाना DGP का बड़ा दौरा, ताड़पाला FOB में जवानों से लिया सुरक्षा का फीडबैक
बीजापुर: बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेलंगाना के DGP C.V. आनंद ने ताड़पाला FOB का दौरा किया। उन्होंने कैंप में तैनात सुरक्षा बलों से बातचीत कर नक्सल विरोधी अभियानों की जानकारी ली। इस दौरान दोनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस और CRPF अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान और अंतरराज्यीय समन्वय को लेकर चर्चा की।

Raipur: महिला जनप्रतिनिधियों के नाम पर अब नहीं चलेगा पति राज ,सरकार की सख्ती बरते हुए राजपत्र में जारी किया नोटिफिकेशन

ताड़पाला FOB पहुंचे DGP

बीजापुर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक C.V. आनंद, IPS सोमवार को बीजापुर-तेलंगाना सीमा क्षेत्र स्थित एफओबी ताड़पाला पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कैंप में तैनात अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। DGP ने नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।

Raipur: 13 नर्सों की आधी सैलरी पर बवाल, एजेंसी पर गंभीर आरोप,महिला आयोग ने FIR के दिए निर्देश

वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी

दौरे के दौरान ADG CRPF South Zone रविदीप सिंह साही, ADG तेलंगाना सहित तेलंगाना पुलिस और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुलुगु कलेक्टर भोरखाड़े हेमंत सहदेवराव, SP सुधीर रामनाथ केकर और DFO विकास मीणा भी इस दौरान उपस्थित रहे।

FOB की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

एफओबी ताड़पाला पहुंचने पर 196वीं वाहिनी के कमांडेंट कुमार मनीष ने DGP और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने FOB की स्थापना, निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी दी। अधिकारियों को इलाके में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

Raipur: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा हॉकी लीग का रोमांच, सितंबर में 6 टीमें भिड़ेंगी IPL की तर्ज पर होगा प्लेयर्स ऑक्शन

जवानों से मिले, हौसला बढ़ाया

DGP C.V. आनंद ने कैंप में तैनात जवानों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जवानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान 196वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश, सहायक कमांडेंट विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

सीमा पर फहराया तिरंगा, लगाया पौधा

दौरे के दौरान DGP C.V. आनंद ने बीजापुर-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में ध्वजारोहण किया। इसके बाद ताड़पाला कैंप परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश भी दिया।

/img/129/1786382544371

रायपुर में महिला को शराब पिलाकर किया गैंगरेप,नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार।

नक्सलवाद के खिलाफ साझा रणनीति

DGP ने कहा कि बीजापुर और तेलंगाना से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलवाद के प्रभाव को समाप्त करने और स्थायी शांति एवं विकास के लिए दोनों राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए सुरक्षा बलों के योगदान की सराहना की।

इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन पर फोकस

बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति, अंतरराज्यीय समन्वय और नक्सल विरोधी अभियानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Jagdalpur: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों ड्राइवर केबिन में फंसे,दर्जनभर से ज्यादा घायल

DGP को स्मृति-चिह्न देकर किया सम्मानित

दौरे के अंत में 196वीं वाहिनी के कमांडेंट कुमार मनीष ने तेलंगाना DGP C.V. आनंद को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके ताड़पाला दौरे के लिए आभार व्यक्त किया।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts