इंदौर-अबूधाबी फ्लाइट पर आखिरी वक्त में 'ब्रेक'! पहले रद्द होने का अलर्ट, फिर डेढ़ घंटे बाद भरी उड़ान

इंदौर -इंदौर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर यात्रियों की परेशानी सामने आई। इंदौर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट पहले निरस्त होने की सूचना मिलने से यात्रियों में नाराजगी फैल गई। एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। यात्री अचानक बदले फैसले को लेकर परेशान रहे। हालांकि, बाद में तकनीकी समस्याओं को दूर कर विमान को रवाना कर दिया गया। निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद सुबह 10 बजे फ्लाइट ने अबूधाबी के लिए उड़ान भरी।
ये भी पढ़ें: भोपाल में घरेलू विवाद के बाद युवक ने दी जान, शराब पीने से रोकने पर पानी की टंकी पर चढ़ा; जांच जारी
सुबह एयरपोर्ट पहुंचते ही मिली फ्लाइट निरस्त होने की सूचना
जानकारी के मुताबिक, इंदौर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट का बुधवार सुबह 8:30 बजे रवाना होने का समय निर्धारित था। यात्री अंतरराष्ट्रीय यात्रा की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। इसी दौरान इमिग्रेशन और तकनीकी समस्याओं के चलते उन्हें फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दी गई।अचानक मिली इस जानकारी से यात्री नाराज हो गए। उनका कहना था कि यात्रा की तैयारी और समय के हिसाब से वे एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन आखिरी समय में उड़ान निरस्त होने की सूचना ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। यात्रियों ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन के सामने अपनी नाराजगी जताई। कुछ देर के लिए वहां हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
ये भी पढ़ें: IndiGo Flight Cancellation: सऊदी अरब के 4 शहरों के लिए उड़ानें बंद, जेद्दा-मदीना से रियाद-दम्माम तक फ्लाइट्स पर रोक
तकनीकी समस्या दूर हुई तो बदला फैसला
शुरुआत में उड़ान निरस्त होने की सूचना के बाद तकनीकी टीम ने विमान की समस्या को दूर करने का प्रयास किया। जांच और सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को रवाना करने का निर्णय लिया गया। आखिरकार सुबह करीब 10 बजे फ्लाइट अबूधाबी के लिए रवाना हो गई।एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि विमान में कुछ तकनीकी समस्याएं थीं। इन्हें ठीक करने के बाद फ्लाइट को रवाना कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: IndiGo Flight Cancellation: सऊदी अरब के 4 शहरों के लिए उड़ानें बंद, जेद्दा-मदीना से रियाद-दम्माम तक फ्लाइट्स पर रोक
पहले भी मौसम के कारण इंदौर की फ्लाइट हुई थी प्रभावित
इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों के प्रभावित होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 17 अक्टूबर 2026 को मुंबई से इंदौर आ रहे एक विमान को तेज हवाओं के कारण लैंडिंग में परेशानी हुई थी। पायलट ने तीन बार विमान उतारने का प्रयास किया, लेकिन अनुकूल परिस्थितियां नहीं मिलने पर विमान को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा था। इस विमान में करीब 195 यात्री सवार थे। बाद में मौसम अनुकूल होने पर विमान दोबारा इंदौर लौटा था। यात्रियों को इस दौरान करीब ढाई घंटे की देरी का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: असम के डिगारू में रेल हादसा, सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे; कई यात्री घायल
यात्रियों की परेशानी, एयरलाइन की व्यवस्था पर सवाल
बुधवार की घटना में फ्लाइट पहले निरस्त होने की सूचना और फिर तकनीकी समस्या दूर होने के बाद रवाना किए जाने से यात्रियों को असमंजस का सामना करना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में समय पर इमिग्रेशन, तकनीकी जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होना जरूरी होता है। ऐसे में आखिरी समय पर उड़ान के निरस्त होने की सूचना यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाओं को भी प्रभावित कर सकती है।




















