दिल्ली: पार्क में खेलने निकला इमरान सीवर में गिरा, रातभर तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें; NDRF समेत कई टीमें तैनात

दिल्ली के नांगली विहार इलाके में चार साल का बच्चा खुले सीवर में गिर गया। बच्चे की पहचान इमरान के रूप में हुई है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे को खोजने के लिए NDRF, दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, DDMA और BSF की टीमें लगातार काम कर रही हैं। कई घंटे बाद भी बच्चे का पता नहीं चला है।
दिल्ली: पार्क में खेलने निकला इमरान सीवर में गिरा, रातभर तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें;  NDRF समेत कई टीमें तैनात
दिल्ली में मासूम की तलाश जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में खुले सीवर की वजह से एक मासूम बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो गया। बाहरी दिल्ली के नांगली विहार एक्सटेंशन में दास गार्डन कॉलोनी के पास चार साल का इमरान खेलते समय सीवर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बच्चे को बाहर निकालने के लिए कई विभागों की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। परिवार को उम्मीद है कि उनका बच्चा सुरक्षित मिल जाएगा। वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भी भीड़ जमा है। हर कोई बच्चे के मिलने की दुआ कर रहा है।

X Post

खेलते-खेलते खुले सीवर तक पहुंचा मासूम

मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान अपनी मां के साथ पार्क में खेलने आया था। इसी दौरान वह शौच के लिए सीवर के पास गया। वहां सीवर का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा संभल नहीं पाया और सीधे अंदर गिर गया।

X Post

घटना के बाद परिवार ने तुरंत मदद मांगी। बच्चे के पिता खुर्शीद आलम ने बताया कि सीवर खुला हुआ था और उनका बेटा उसमें गिर गया। पिता के मुताबिक, मौके पर बच्चे की एक चप्पल मिली है। इसके बाद से परिवार लगातार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है।

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 299 पर आया; फिर भी कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल

NDRF समेत कई टीमें चला रही हैं तलाश

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बच्चे की तलाश के लिए NDRF के जवान भी लगाए गए हैं। इसके अलावा DDMA और BSF की टीमें भी बचाव अभियान में शामिल हैं। सभी टीमें सीवर के आसपास बच्चे को खोजने में जुटी हुई हैं। बचाव दल लगातार अलग-अलग जगहों पर जांच कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाया जा सके।

X Post

रात से जारी है बचाव अभियान

अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही बचाव का काम शुरू कर दिया गया था। दिल्ली फायर सर्विस की अलग-अलग स्टेशनों से टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इनमें मुजफ्फरनगर, रेवपुरी और जवाहरपुरी स्टेशन की टीमें शामिल बताई गई हैं। शुरुआत में गोताखोरों ने भी तलाश में मदद की। बाद में बचाव अभियान में NDRF की टीम ने जिम्मेदारी संभाली। कई घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है।

 रामपुर में CRPF कैंप हमले के मामले में बरी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पिता की आंखें बेटे के इंतजार में टिकीं

इमरान के पिता खुर्शीद आलम का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव दल से लगातार बच्चे के बारे में जानकारी ले रहे हैं। पिता को उम्मीद है कि उनका बेटा सुरक्षित बाहर आ जाएगा। आसपास के लोग भी परिवार को हिम्मत दे रहे हैं। हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts