Bijapur:बीजापुर बॉर्डर पर तेलंगाना DGP का बड़ा दौरा, ताड़पाला FOB में जवानों से लिया सुरक्षा का फीडबैक
नक्सल ऑपरेशन और बॉर्डर सिक्योरिटी पर मंथन, दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर। बीजापुर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक C.V. आनंद, IPS सोमवार को बीजापुर-तेलंगाना सीमा क्षेत्र स्थित एफओबी ताड़पाला पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कैंप में तैनात अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया। DGP ने नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।
PREM
10 Aug 2026


























