Bijapur:बीजापुर बॉर्डर पर तेलंगाना DGP का बड़ा दौरा, ताड़पाला FOB में जवानों से लिया सुरक्षा का फीडबैक
बॉर्डर पर बढ़ी सतर्कता, नक्सलियों के खिलाफ साझा रणनीति पर जोर तेलंगाना DGP C.V. आनंद ने बीजापुर-तेलंगाना सीमा स्थित ताड़पाला FOB का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जवानों से संवाद कर नक्सल विरोधी अभियानों की जानकारी ली। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा और अंतरराज्यीय समन्वय पर चर्चा हुई। DGP ने ध्वजारोहण और पौधरोपण भी किया।
PREM
10 Aug 2026



























