🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Jagdalpur:बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों ड्राइवर केबिन में फंसे,दर्जनभर से ज्यादा घायल

रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर बोरगांव के पास भीषण हादसा, टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त,जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बोरगांव पुलिस कैंप से कुछ दूरी पर मानकू राम मंडावी के खेत के पास हुआ। रायपुर से जगदलपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस और जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक MH 40 CD 9551 के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
Follow on Google News
बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों ड्राइवर केबिन में फंसे,दर्जनभर से ज्यादा घायल

जगदलपुर: जगदलपुर में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोरगांव के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अपने-अपने केबिन में फंस गए।

ये भी पढ़ें: kanker: 8 साल से बंद मदरसा, फिर भी 80-90 युवतियां कर रहीं पढ़ाई,कांकेर में आखिर किसकी अनुमति से चल रहा ‘गुलशने जहरा ?

आमने-सामने भिड़े बस और ट्रक

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बोरगांव पुलिस कैंप से कुछ दूरी पर मानकू राम मंडावी के खेत के पास हुआ। रायपुर से जगदलपुर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस और जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक MH 40 CD 9551 के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज कि दोनों चालक फंसे

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने केबिन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत की और दोनों चालकों को बाहर निकाला।

/img/129/1786368319217

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा का आगाज, CM साय ने दिखाई हरी झंडी,दीपक बैज का BJP पर तीखा हमला

दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल

हादसे में दोनों चालकों सहित बस में सवार दर्जनभर से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी है। कई घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

भीषण दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए आवागमन ठप रहा।

/img/129/1786368381435

ये भी पढ़ें: Raipur: कारीगर बनकर 60 ग्राम सोना चोरी, 7.80 लाख के माल पर किया हाथ साफ, जोधपुर से आरोपी गिरफ्तार

फरसगांव पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को व्यवस्थित कराकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts