PlayBreaking News

बिहार : PM मोदी ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’, महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपए; बोले- 'मैं और नीतीश आपके दो भाई हैं...'

Follow on Google News
बिहार : PM मोदी ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’, महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपए; बोले- 'मैं और नीतीश आपके दो भाई हैं...'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बातचीत की और योजना के महत्व पर जोर दिया।

    पीएम का संदेश- सीधे महिलाओं के खाते में पैसे

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जन-धन योजना के माध्यम से अब पैसे सीधे महिलाओं के खाते में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि, पहले सरकार की योजनाओं का पैसा अक्सर बीच में रुक जाता था या लूट लिया जाता था, लेकिन अब पूरा पैसा सीधे महिलाओं के खाते में जाएगा।

    मोदी ने कहा, "एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा भी नहीं मार सकता।"

    Twitter Post

    CM नीतीश कुमार का संबोधन

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, महिला सशक्तिकरण उनके प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आरजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले के समय में महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी और सड़क-पुल पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था।

    नीतीश ने बताया कि, योजना के तहत 18 से 60 साल की महिलाएं बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं। योजना का पहला चरण 10 हजार रुपए की राशि सीधे खातों में भेजकर किया गया है।

    Twitter Post

    योजना का लाभ और प्रक्रिया

    लाभार्थी: 18-60 वर्ष की महिलाएं

    प्रथम भुगतान: 10,000 रुपए

    बिजनेस लोन: सफल एनालिसिस के बाद 2 लाख रुपए तक

    फॉर्म: पूरी तरह से निःशुल्क, जीविका दीदियों के माध्यम से भरे जा रहे हैं

    प्रधानमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना उनके सपनों को पंख देगी और उन्हें समाज में और अधिक सम्मान दिलाएगी।

    पीएम मोदी का आरजेडी पर निशाना

    प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि, आज बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के तहत महिलाओं की सुरक्षा बेहतर हुई है और बेटियां बेखौफ होकर बाहर निकल सकती हैं।

    सामाजिक बदलाव और महिला सशक्तिकरण

    पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना और स्वास्थ्य शिविरों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना पूरे समाज के लिए लाभकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि, इस योजना से महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनका समाज में सम्मान बढ़ेगा।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts