PlayBreaking News

भारत पर 75% टैरिफ का खतरा!ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वालों पर लगाया 25% टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत पर पहले से 50% टैरिफ लागू है, ऐसे में कुल टैरिफ 75% तक पहुंच सकता है। इस फैसले से भारत, चीन और UAE समेत कई देशों के अमेरिका से व्यापार पर असर पड़ने की आशंका है।
Follow on Google News
ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वालों पर लगाया 25% टैक्स
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि, ईरान के साथ कारोबार करने वाले किसी भी देश पर अमेरिका 25% टैरिफ लगाएगा, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस फैसले का सीधा असर भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों पर पड़ सकता है। भारत के लिए चिंता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि उस पर पहले से ही 50% अमेरिकी टैरिफ लागू है। ऐसे में कुल टैरिफ 75% तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट कर कहा कि, जो भी देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार करेगा। उसे अमेरिका के साथ अपने सभी व्यापार पर 25% अतिरिक्त टैरिफ देना होगा। यह आदेश फाइनल है और तुरंत लागू होगा। हालांकि, अभी तक व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

    Uploaded media

    ईरान में हालात और अमेरिकी सख्ती

    यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरान में सरकार और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) के मुताबिक, 17 दिनों में 600 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका पहले से ही ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए है। ट्रंप ने कहा कि, ईरान सरकार प्रदर्शन रोकने में रेड लाइन पार कर रही है और अमेरिका कड़े विकल्पों पर विचार कर रहा है।

    भारत पर क्या असर पड़ेगा?

    भारत के लिए यह फैसला बेहद अहम है। अमेरिका पहले ही भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और 25% रूस से तेल आयात को लेकर पेनल्टी टैरिफ लगा चुका है। अगर ईरान व्यापार के कारण 25% और जुड़ता है, तो कुल टैरिफ 75% हो सकता है। इससे भारतीय निर्यात (खासतौर पर फार्मा, केमिकल्स, फूड प्रोडक्ट्स) पर दबाव बढ़ेगा। राहत की बात यह है कि, भारत ने 2019 से ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर रखा है, लेकिन अन्य वस्तुओं का व्यापार जारी है।

    आंकड़ों में समझें भारत-ईरान व्यापार

    वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में भारत-ईरान व्यापार का हाल-

    विवरण

    राशि (डॉलर में)

    भारत का निर्यात

    1.24 अरब

    भारत का आयात

    0.44 अरब

    कुल व्यापार

    1.68 अरब

    भारत का ट्रेड सरप्लस

    0.80 अरब

    भारत से ईरान को निर्यात: चावल, चाय, चीनी, दवाइयां, ऑर्गेनिक केमिकल्स, इलेक्ट्रिक मशीनरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी

    ईरान से भारत आयात: सूखे मेवे, ऑर्गेनिक/इनऑर्गेनिक केमिकल्स, कांच के उत्पाद

    चीन, UAE और अन्य देशों पर भी असर

    मीडिया रिपोर्ट्स और वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जहां ईरान के कुल तेल निर्यात का करीब 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा चीन को जाता है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, भारत, तुर्की, इराक और अफगानिस्तान भी ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल हैं। अमेरिकी टैरिफ लागू होने की स्थिति में एशिया और खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक तनाव बढ़ सकता है और एक बार फिर ट्रेड वॉर जैसे हालात बन सकते हैं।

    ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव

    ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर निर्भर करती है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल्स, स्टील, तांबा और कृषि उत्पाद भी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वर्ष 2022 में ईरान का कुल व्यापार लगभग 140 अरब डॉलर रहा, जिसमें निर्यात 80.9 अरब डॉलर और आयात 58.7 अरब डॉलर था।

    Featured News

    अमेरिकी नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह

    हालात बिगड़ते देख ट्रंप प्रशासन ने ईरान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की है। वर्चुअल US एम्बेसी ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को चेताया गया है कि वे अपने निकलने की योजना में पूरी तरह सावधानी बरतें। अमेरिका और ईरान के बीच 1980 से कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं, इसलिए ईरान में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए वर्चुअल एम्बेसी का संचालन किया जा रहा है।

    ईरान की चेतावनी

    ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि, यदि उस पर हमला किया गया, तो ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल को सीधे निशाना बनाएगा। संसद में ‘डेथ टू अमेरिका’ के नारे लगे और ईरानी नेतृत्व ने प्रदर्शनकारियों और विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: ईरान की चेतावनी : अगर हमला हुआ तो अमेरिका और इजराइल को निशाना बनाएंगे

    ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध की टाइमलाइन

    साल

    प्रमुख कदम

    1979

    ईरानी संपत्तियां फ्रीज, व्यापार प्रतिबंध

    1995

    तेल-गैस सेक्टर में अमेरिकी निवेश पर रोक

    2006-10

    परमाणु कार्यक्रम पर कड़े प्रतिबंध

    2012

    सेंट्रल बैंक पर बैन, SWIFT से बाहर

    2015

    JCPOA के बाद आंशिक राहत

    2018

    ट्रंप ने JCPOA छोड़ा, प्रतिबंध बहाल

    2024

    ईरान से कारोबार पर सख्ती

    2025

    25% टैरिफ का ऐलान

    यह भी पढ़ें: ईरान में उतरेगी अमेरिकी सेना? ट्रंप बोले- खामेनेई से आजादी दिलाने के लिए अमेरिका तैयार

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts