PlayBreaking News

Indo-US Bond :अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- मोदी और ट्रंप की दोस्ती सच्ची और मजबूत

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सच्चा दोस्त बताया है। अपनी इनॉगरल ब्रीफिंग में कहा दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। उन्होंने भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' में शामिल होने का न्योता दिया
Follow on Google News
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- मोदी और ट्रंप की दोस्ती सच्ची और मजबूत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच मजबूत रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक वास्तविक संबंध है। उन्होंने कहा कि कभी-कभार मतभेद होने के बावजूद भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। सर्जियो गोर ने कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दुनिया भर की यात्रा कर चुका हूं और मैं यह प्रमाणित कर सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती वास्तविक है। अमेरिका और भारत केवल साझा हितों से नहीं, बल्कि शीर्ष स्तर पर बने मजबूत रिश्तों से जुड़े हुए हैं।

    Twitter Post

    सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं लेकिन...

    सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए कहा, “सच्चे दोस्त आपस में असहमति रख सकते हैं, लेकिन अंत में वे अपने मतभेद सुलझा ही लेते हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब दोनों देशों के बीच टैरिफ और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है।राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के हालिया संवादों का जिक्र करते हुए गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अक्सर भारत यात्रा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत तालमेल की बात करते हैं।  

    एक दो साल में भारत आ सकते हैं ट्रंप

    सर्जियो गोर ने बताया, हाल ही में उनके साथ डिनर के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की अपनी पिछली यात्रा और भारत के महान प्रधानमंत्री के साथ अपनी गहरी दोस्ती का जिक्र किया। मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले एक-दो साल में भारत आएंगे। ट्रंप को देर रात फोन करने की आदत है, और नई दिल्ली के समय के हिसाब से यह शायद ठीक भी बैठ जाए।

    भारत से महत्वपूर्ण साझेदार कोई नहीं

    सर्जियो गोर ने कहा, भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई और साझेदार नहीं है। आने वाले महीनों और वर्षों में राजदूत के रूप में मेरा लक्ष्य एक बेहद महत्वाकांक्षी एजेंडा को आगे बढ़ाना है। हम सच्चे रणनीतिक साझेदार के रूप में काम करेंगे, जहां दोनों देश सम्मान, ताकत और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेंगे।

    ट्रेड डील के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध

    व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत को लेकर उन्होंने स्वीकार किया कि यह आसान काम नहीं है, लेकिन दोनों देश इसे अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार पर अगली बातचीत मंगलवार को होगी। गोर ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए यह प्रक्रिया आसान नहीं है, लेकिन हम इसे पूरा करने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। व्यापार हमारे रिश्तों के लिए अहम है, लेकिन इसके साथ-साथ हम सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी प्रयास, ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी मिलकर काम करते रहेंगे। 

    राष्ट्रपति मुर्मु से मिलेंगे

    सर्जियो गोर ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर में भारत के लिए नए अमेरिकी नामित राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत के रूप में शपथ ली। इस सप्ताह वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष अपने परिचय प्रस्तुत करेंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts