Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :ग्वालियर व्यापार मेले में 19 वें दिन भी ऑटोमोबाइल डीलर्स को रजिस्ट्रेशन छूट का इंतजार

ग्वालियर के व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल कारोबारी वाहनों पर रजिस्ट्रेशन की छूट घोषित नहीं होने से परेशान हैं। इस वजह से मेले में वाहनों की बिक्री शुरू नहीं हो पाई है। विक्रेताओं ने बड़ी संख्या में वाहनों का स्टॉक किया है।
ग्वालियर व्यापार मेले में 19 वें दिन भी ऑटोमोबाइल डीलर्स को रजिस्ट्रेशन छूट का इंतजार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव कटारे, ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू हुआ था।18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से वाहन खरीदी पर आरटीओ छूट की घोषणा नहीं हो पाई है। इससे ऑटोमोबाइल कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेले का उद्घाटन ने किया था।  मेले में होने वाली रिकॉर्ड बिक्री की आस में डीलर्स ने कंपनियों से वाहनों का पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है। इधर, रजिस्ट्रेशन में 50 फीसदी की छूट नहीं मिलने से ग्राहकों ने वाहन खरीदी रोक दी है।

    पिछले साल ऑटो सेक्टर में हुआ था 2,690 करोड़ का कारोबार

    मेले में स्थिति यह है कि शोरूम ही नहीं,  गोदाम स्टॉक से फुल हो चुके हैं। इस वजह से वाहनों से भरे ट्रॉले शोरूमों के बाहर खड़े करना पड़ रहे हैं।  गत वर्ष 14 जनवरी को छूट की अधिसूचना जारी होने के साथ वाहनों की बिक्री शुरू हो पाई थी। मेला प्राधिकरण के अनुसार, पिछले वर्ष मेला अवधि में 3,390 करोड़ का व्यापार हुआ  था। इसमें  ऑटो सेक्टर में 2,690 करोड़ का कारोबार शामिल है। 

    उज्जैन में हर साल मेला शुरू होने के पहले आदेश

    उज्जैन में विक्रमोत्सव व्यापार मेला (कार मेला) 2024 में शुरू हुआ था। तब यह 1 मार्च से 9 अप्रैल तक चला और वाहनों पर 50 फीसदी टैक्स छूट का आदेश सरकार ने 9 दिन पहले 20 फरवरी को ही कर दिया था। इसी तरह 2025 में सरकार ने 14 जनवरी को छूट के आदेश जारी किए, जबकि मेला 26 फरवरी से शुरू हुआ और 9 अप्रैल तक चला था।

    ग्राहक डिलीवरी नहीं ले रहे

    उम्मीद थी कि इस बार  छूट की घोषणा पहले कर दी जाएगी। डीलर्स ने सेल की उम्मीद को देखते हुए स्टॉक कर रखा है। दूसरी ओर ग्राहक अभी डिलीवरी नहीं ले रहे हैं। हमारी मांग हैं कि मेले में छूट की अधिसूचना जल्द जारी होनी चाहिए।         

    हरिकांत समाधिया, अध्यक्ष, ग्वालियर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन

    आज अहम फैसला

    13 जनवरी को कैबिनेट की बैठक है, जिसमें मेला में वाहन खरीद पर 50 फीसदी छूट का निर्णय लिया जा सकता है। अगर कल निर्णय नहीं हुआ तो फिर छूट मिलना मुश्किल है। 

    विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ

    मेले में किस वर्ष, कितने वाहन बिके

    • 2019-20        23,583
    •  2020-21       16,823
    •  2021-22       मेला नहीं लगा
    •  2022-23       23,197
    •  2023-24       27,717
    •  2024-25       29,650 
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts