चलती बाइक पर लटकी रही युवती,100 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा प्रेमी, VIDEO वायरल

बिहार के नालंदा जिले में शादी से इनकार पर सिरफिरे प्रेमी ने युवती को 100 मीटर पर बाइक से घसीटा, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर शामिल किया है।
100 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा प्रेमी, VIDEO वायरल
एक बिहार के वायरल वीडियो में एक युवक अपनी प्रेमिका को चलती बाइक के साथ सड़क पर घसीटता दिखाई दे रहा है।

बिहार के नालंदा जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी प्रेमिका को चलती बाइक के साथ सड़क पर घसीटता दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

5 साल से था प्रेम संबंध

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज में अमीन के पद पर तैनात है। उसका युवती के साथ पिछले करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले वह अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा था।

शादी की बात पर शुरू हुआ विवाद

मुलाकात के दौरान युवती ने युवक से शादी करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक वहां से बाइक लेकर निकलने लगा। युवती ने उसे रोकने के लिए बाइक का हैंडल पकड़ लिया, लेकिन युवक ने बाइक रोकने की बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी।

करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही युवती

वीडियो में दिखाई देता है कि युवती बाइक के साथ सड़क पर घिसटती रही और लगातार मदद की गुहार लगाती रही। बताया जा रहा है कि वह करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटती रही। कुछ दूरी पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

ये भी पढ़ें: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल में लगाई आग, Video Viral

लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद युवक और युवती के बीच फिर बहस होने लगी। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

भीड़ से बचने के लिए बताया पत्नी

बताया जा रहा है कि लोगों के गुस्से से बचने के लिए युवक ने दावा किया कि युवती उसकी पत्नी है और दोनों के बीच घरेलू विवाद हुआ है। हालांकि पुलिस जांच में यह बात गलत निकली। जांच में सामने आया कि दोनों पति-पत्नी नहीं हैं, बल्कि शादी को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने शुरू की जांच

राजगीर थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी युवक सरकारी पद पर अमीन के रूप में कार्यरत है। युवती ने नवादा जिले के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts