महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा,अस्पताल में लगाई आग, Video Viral

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में इलाज के दौरान महिला सरपंच की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा कर रिसेप्शन एरिया में आग लगा दी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगाने के मामले में अभी शिकायत दर्ज नहीं हुई।
अस्पताल में लगाई आग, Video Viral
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में इलाज के दौरान महिला सरपंच की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा कर रिसेप्शन एरिया में आग लगा दी।

तेलंगाना। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 38 वर्षीय महिला वेंकटरमणम्मा की मौत हो गई। वह दांतेलबोरु गांव की सरपंच थीं और कुछ दिनों पहले बुखार और संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सही इलाज नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हुई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि मौत के बाद अस्पताल कर्मचारी उन्हें सरकारी अस्पताल भेजने की कोशिश कर रहे थे।

अस्पताल में हंगामा और आगजनी

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और रिसेप्शन एरिया में आग लगा दी। वायरल वीडियो में अस्पताल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद में हादसा! हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, तीन की मौत

पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत शुक्रवार रात हुई थी, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह दी गई। आगजनी को लेकर अस्पताल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए फिलहाल इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं महिला की मौत और लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अस्पताल में तोड़फोड़ और आगजनी किसी भी स्थिति में सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक,

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts