Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में युवक से विवाह के बाद बवाल! IAS-IPS से शादी का सपना, पति ने पत्नी और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप,पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच

इंदौर में शादी के बाद विवाद का मामला सामने आया है। युवक वकुल विजयवर्गीय ने पत्नी यशस्वी और ससुर पर 10 लाख रुपए लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी ने सुहागरात से पहले उसे पति मानने से इनकार कर दिया था। iPhone और विदेश यात्रा की मांग को लेकर भी विवाद हुआ। निजी तस्वीरें वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी के आरोप में हीरानगर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंदौर में युवक से विवाह के बाद बवाल! IAS-IPS से शादी का सपना, पति ने पत्नी और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप,पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच
AI GENERATED

इंदौर में शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में आए विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुर पर 10 लाख रुपए मांगने, ब्लैकमेल करने और निजी तस्वीरों के जरिए बदनाम करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि शादी तय होने से लेकर विवाह के बाद तक उससे और उसके परिवार से लगातार पैसों की मांग की जाती रही। यहां तक कि शादी से ठीक पहले पत्नी ने मैसेज भेजकर शादी करने से अनिच्छा जताई थी। इसके बावजूद माता-पिता के दबाव में विवाह करने की बात कही थी।

यह भी देखें: Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो बनीं पहली मां मिस यूनिवर्स, AI पर जवाब के चलते मिला 'मिस चैटजीपीटी' नाम

पीड़ित वकुल विजयवर्गीय के मुताबिक, उसकी शादी 28 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद सुहागरात से पहले ही पत्नी ने उसके साथ पति-पत्नी का रिश्ता स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उसने साफ कह दिया कि वह वकुल को अपना पति नहीं मानती। इतना ही नहीं, पत्नी ने यह भी कहा कि उसकी इच्छा किसी IAS या IPS अधिकारी से शादी करने की थी। युवक का आरोप है कि पत्नी करीब दो महीने ही उसके साथ रही और फिर मायके चली गई।इस मामले में हीरानगर पुलिस ने मंगलवार रात पत्नी यशस्वी और उसके पिता संजय विजयवर्गीय के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को शिकायत के साथ शादी से पहले किए गए मैसेज और चैट भी सौंपे गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखें: माननीयों पर सरकारी बंगले के 10 करोड़ बकाया, पूर्व मंत्री-विधायक और नेताओं ने नहीं चुकाया किराया, 23 को थमाए नोटिस

शादी की बातचीत में ही शुरू हो गई थी पैसों की मांग

वकुल के अनुसार, अप्रैल 2023 में दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर बातचीत हुई थी। इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से उसकी छोटी बहन के नेग के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। युवक के परिवार ने रिश्ते की बात आगे बढ़ाते हुए यह रकम दे दी। इसके बाद वृंदावन रिसॉर्ट में शादी का आयोजन तय किया गया।आरोप है कि लड़की पक्ष ने शादी का खर्च उठाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद रिसॉर्ट की बुकिंग से लेकर जेवर, कपड़े और विवाह से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाओं का खर्च भी लड़के वालों ने ही उठाया। वकुल का कहना है कि लड़की पक्ष ने इन खर्चों की जानकारी दूसरों को नहीं देने के लिए भी कहा था।

यह भी देखें: भारत पर 25% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप प्रशासन की नई योजना में 7 देश शामिल

बारात लौटने और बदनामी के डर से जुटाए 10 लाख रुपए

युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी वाले दिन अचानक लड़की पक्ष की ओर से 10 लाख रुपए की मांग कर दी गई। उस समय बारात निकल चुकी थी और विवाह की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। ऐसे में परिवार के सामने सामाजिक प्रतिष्ठा और बारात लौटने की नौबत आने का डर था।वकुल का आरोप है कि परिवार ने किसी तरह रकम जुटाई। कुछ पैसे घर से निकाले गए, जबकि बाकी रकम दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार लेकर दी गई। युवक का दावा है कि इस भुगतान से संबंधित लिखित जानकारी और दस्तावेज भी उसने पुलिस को सौंपे हैं। उसका कहना है कि शादी के मौके पर मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे रकम ली गई।

यह भी देखें: सीहोर: हार्ट पेशेंट पत्नी को तेज आवाज से खतरा, बुजुर्ग की गुहार पर पुलिस पंचायत का एक्शन; बेटों को भी झुकना पड़ा

शादी के अगले दिन ही पत्नी ने रिश्ते से किया इनकार

वकुल के मुताबिक, शादी के अगले ही दिन पत्नी ने ऐसा व्यवहार किया, जिससे वह और उसका परिवार हैरान रह गए। पत्नी ने उसे पति मानने से इनकार करते हुए कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी और उसकी पसंद IAS-IPS अधिकारी से विवाह करने की थी।युवक का आरोप है कि पत्नी ने उसके साथ सामान्य वैवाहिक जीवन बिताने से भी दूरी बना ली थी। वह अलग कमरे में सोने लगी। सुहागरात से पहले ही पति-पत्नी के बीच इस तरह का विवाद शुरू हो गया। वकुल का दावा है कि शादी के बाद दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं हो पाए और करीब दो महीने बाद पत्नी मायके चली गई।

यह भी देखें: MANIT भोपाल के शोधकर्ताओं के अध्ययन में सामने आया, महाराष्ट्र के 5 जिलों पर अचानक सूखे का खतरा

iPhone और विदेश यात्रा को लेकर आए दिन विवाद

वकुल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पत्नी उससे महंगा iPhone खरीदकर देने की मांग करती थी। इसके अलावा वह विदेश घूमने जाने की जिद भी करती थी। युवक के मुताबिक, पत्नी का कहना था कि उसे विदेश यात्रा पर लेकर जाया जाए। यदि वह ऐसा नहीं कर सकता तो उसे घूमने के लिए पैसे दे दिए जाएं, ताकि वह खुद विदेश जा सके।युवक का कहना है कि इन मांगों को पूरा करने को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो गया।

यह भी देखें: मप्र के सबसे सीनियर भाजपा विधायक गोपाल भार्गव का ऐलान- कोपरा बांध बनते ही राजनीति को अलविदा कह दूंगा

मोबाइल चैट में परिवार के खिलाफ बातें मिलने पर हुआ विवाद

वकुल के अनुसार, 31 मई को उसने पत्नी के मोबाइल में उसकी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ हुई बातचीत देखी। आरोप है कि इन चैट में उसकी मां के लिए अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। जब उसने पत्नी से इस बारे में सवाल किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।इसके बाद पत्नी मायके चली गई और वापस ससुराल नहीं लौटी। फिलहाल वह नंदानगर में रह रही है। युवक का आरोप है कि पत्नी के मायके जाने के बाद मामला और बिगड़ता चला गया।

यह भी देखें: डिंडौरी में मुआवजे के 5 लाख रुपए लेकर SP कार्यालय पहुंचीं चार बहनें, जीजा पर हिस्सेदारी नहीं देने का आरोप

निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने का आरोप

वकुल ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके मायके वालों ने उसे तथा उसके माता-पिता को दहेज लोभी बताकर बदनाम करने की कोशिश की। उन पर दहेज मांगने के आरोप लगाए गए। युवक का दावा है कि पत्नी ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं और इन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। इसके अलावा उसके माता-पिता की निजी तस्वीरें भी वायरल करने का आरोप लगाया गया है। युवक का कहना है कि उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी गईं। इन सभी घटनाओं से परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की।

यह भी देखें: Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3,907 और चांदी ₹9,680 सस्ती, 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सिल्वर

पुलिस ने दर्ज की FIR, चैट और दस्तावेजों की जांच शुरू

मामले में हीरानगर पुलिस ने पत्नी यशस्वी और उसके पिता संजय विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता की ओर से शादी से पहले भेजे गए मैसेज, चैट और पैसों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज पुलिस को दिए गए हैं।पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, डिजिटल साक्ष्यों और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts