CM मोहन यादव ने छोड़ा इंदौर जिले का प्रभार, MSME मंत्री चेतन्य काश्यप को मिली जिम्मेदारी

भोपाल। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अब इंदौर के विकास कार्यों और प्रशासनिक बैठकों की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री के रूप में चेतन्य काश्यप संभालेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया है। उप सचिव शैलेन्द्र कुमार हनोतिया के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, चेतन्य काश्यप को उनके वर्तमान विभाग के साथ इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रतिलिपि
इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल के प्रमुख सचिव और सभी अपर मुख्य सचिवों को भेजी गई है। इसके अलावा संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जनसंपर्क आयुक्त सहित संबंधित विभागों को भी सूचनार्थ और आवश्यक कार्यवाही के लिए आदेश भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी की जयंती पर CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, कहा- आज भी प्रासंगिक हैं उनके विचार
विकास कार्यों और प्रशासनिक बैठकों की संभालेंगे कमान
चेतन्य काश्यप अब इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक बैठकों की कमान भी अब उनके हाथों में होगी।




















