People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    मिडिल ईस्ट जंग में अब तक भारत के 8 नागरिकों की जान चली गई, एक लापता: MEA
    बंगाल चुनाव: नंदीग्राम के पर्यवेक्षक का ट्रांसफर, असम के IG अखिलेश सिंह को मिली जिम्मेदारी
    गुरुग्राम: खेड़कीदौला में लगी आग, लाखों का सामान खाक
    केरलम: त्रिशूर के पटाखा गोदाम में आग, अब तक 13 लोगों की मौत
    ईरान के साथ 'बड़ी डील' करीब, कल खत्म हो रहा सीजफायर नहीं बढ़ेगा: डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका और ईरान ने संकेत दिया कि वे सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे
    ईरान का कोई डेलिगेशन बातचीत के लिए अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा
    RSS प्रमुख भागवत बोले- दुनिया अब भारत के ज्ञान से उम्मीद लगा रही
    महाराष्ट्र : पालघर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत और चार घायल
    PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, फिर दी सफाई, BJP बोली- मांगो माफी
    बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएगा ईरानी दल, अमेरिका की तरफ से जेडी वेंस करेंगे बात
    बंगाल में सरकार बनी तो लाएंगी यूसीसी- अमित शाह
    ईरान 50 दिनों के अंतराल के बाद कल से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करेगा
    रिफाइनरी अग्निकांड: जांच के लिए गृह मंत्रालय की फैक्ट फाइंडिंग टीम राजस्थान जाएगी
    यूक्रेनी ड्रोनों का रूस पर हमला, तेल रिफाइनरी को पहुंचा नुकसान
    यूक्रेन का रशिया पर ड्रोन से हमला, तेल रिफाइनरी बनी निशाना
    व्यापार जगत

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24,841 के नीचे, क्या हैं मौजूदा गिरावट की प्रमुख वजहें

    Publish Date: 25 Jul 2025, 4:54 PM (IST)Updated On: 27 Jul 2025, 3:42 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24,841 के नीचे, क्या हैं मौजूदा गिरावट की प्रमुख वजहें
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मुंबई। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स 721 अंकों की गिरावट के साथ 81,463.06 बंद हुआ और निफ्टी 225 अंकों की गिरावट के साथ 24,837 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में जारी गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। इनमें वित्तीय शेयरों में दबाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गतिरोध जैसे कई प्रमुख कारक शामिल हैं।

      क्या गिरावट की प्रमुख वजहें

      सबसे बड़ी गिरावट वित्तीय क्षेत्र में देखने को मिली, खासकर बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में, जिन्होंने क्रमशः 5.5% और 4.5% की गिरावट दर्ज की गई। भले ही बजाज फाइनेंस ने मजबूत तिमाही परिणाम दिए हों, लेकिन माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज सेक्टर में एसेट क्वालिटी को लेकर चिंता जताई जा रही है, जिससे निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई है। इसके साथ ही, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज बैंकिंग शेयरों में भी 1% तक की गिरावट आई। इससे पूरे वित्तीय शेयरों के इंडेक्स पर नकारात्मक असर पड़ा।

      दूसरी बड़ी वजह भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता है। अमेरिका द्वारा 1 अगस्त तक किसी स्पष्ट निर्णय की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल वार्ता में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। कृषि और डेयरी उत्पादों पर शुल्क को लेकर दोनों देशों में मतभेद बना हुआ है। भारत का व्यापार प्रतिनिधिमंडल हाल ही में वॉशिंगटन से खाली हाथ लौट आया, जिससे बाजार में चिंता बढ़ गई है कि समझौता निकट भविष्य में संभव नहीं है।

      तीसरी वजह लगातार विदेशी निवेशकों की बिकवाली है। केवल पिछले चार कारोबारी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार से 11,572 करोड़ रुपए की निकासी की है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार का कहना है कि विदेशी निवेशकों की यह बिकवाली और स्मॉलकैप शेयरों में अत्यधिक मूल्यांकन के कारण बाजार पर दबाव बना रहेगा।

      चौथी वजह भारत और ब्रिटेन के बीच हुए बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की घोषणा रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंदन यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। हालांकि इस समझौते से वस्त्र, ऑटोमोबाइल और शराब जैसे क्षेत्रों को लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन बाजार को इससे कोई तत्काल उत्साह नहीं मिला क्योंकि निवेशक अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति का इंतजार कर रहे हैं।

      एशियाई बाजारों में बिकवाली जोरों पर

      अंत में, वैश्विक संकेत भी कमजोर रहे। एशियाई बाजारों में शुक्रवार को बिकवाली देखने को मिली। जापान का निक्केई 0.5% फिसला, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.5% नीचे बंद हुआ। चीन के मुख्य सूचकांकों में भी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में हालांकि मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों के बाद फ्यूचर्स में मामूली तेजी थी, लेकिन निवेशक आगामी सप्ताह में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक, अमेरिकी नौकरियों के आंकड़े और एप्पल, अमेज़न, मेटा व माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियों के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे बाजार में सतर्कता बनी हुई है।

      इस गिरावट का व्यापक असर विभिन्न सेक्टरों पर देखने को मिला। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.3% की गिरावट रही, इसके अलावा वित्तीय सेवा, धातु, पीएसयू बैंक, आईटी और तेल-गैस जैसे क्षेत्रों में भी 0.7% से 1.3% की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी असर पड़ा, निफ्टी मिडकैप100 में 1.2% और स्मॉलकैप100 में 1.5% की गिरावट आई।

      कुल मिलाकर, शुक्रवार को बाजार में जो गिरावट देखी गई, वह कई घरेलू और वैश्विक कारकों का मिश्रण है। जब तक विदेशी निवेशक वापसी नहीं करते, अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में स्पष्टता नहीं आती और वैश्विक संकेत मजबूत नहीं होते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। मौजूदा स्थिति में निवेशकों को सतर्कता के साथ शेयर बाजार में निवेश करना ठीक रहेगा।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Big Fall In Stock Market

      Sensex Fell

      Nifty Below 24

      Share Market News

      841

      Peoples Samachar

      peoples update

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Wasif Khan
      By Wasif Khan

      फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

      मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

      कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

      3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

      वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

      भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

      ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

      सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

      जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

      जानें ITAT का बड़ा फैसला, क्या कर्मचारी को फिर भरना होगा टैक्स?

      सैलरी से कटा TDS कंपनी ने नहीं किया जमा !जानें ITAT का बड़ा फैसला, क्या कर्मचारी को फिर भरना होगा टैक्स?

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....