भोपाल : होटल में डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, बालाघाट में कार्यरत था; बाथरूम में मिली लाश

भोपाल : होटल में डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, बालाघाट में कार्यरत था; बाथरूम में मिली लाश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के टीटी नगर स्थित होटल क्राउन पैलेस में बालाघाट के एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी होटल स्टाफ ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    डॉक्टर का हाल ही में हुआ तलाक

    डॉक्टर सहन कुमार (36) मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और बालाघाट के एक अस्पताल में गायनोकॉलोजिस्ट के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका तलाक हुआ था। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

    दरवाजा बंद, कोई जवाब नहीं मिला

    गुरुवार दोपहर तक जब डॉक्टर ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल कर्मचारी चेक करने पहुंचे। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस को बुलाया गया और दरवाजा खोलने पर डॉक्टर का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला।

    मीटिंग से पहले की खुदकुशी

    पुलिस जांच अधिकारी एसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर सहन कुमार की भोपाल में मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल कार्यालय में एक मीटिंग थी। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने जान दे दी।

    दो मोबाइल और अन्य सामान जब्त

    पुलिस को मौके से डॉक्टर के दो मोबाइल फोन, इयरफोन और बैग मिले हैं। एक मोबाइल में इयरफोन लगा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने किसी से बात करने के बाद सुसाइड किया। फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts