गुजरात: भावनगर में खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

भावनगर। हादसा तलाजा तालुका में त्रापाज गांव के पास भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर आगे की ओर खिसक गया और बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि शव हाईवे पर बिखर गए। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भावनगर के सरकारी अस्पताल भेजा।
सर्विस रोड पर खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो
पुलिस के मुताबिक ट्रेलर अलंग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में त्रापाज गांव के पास हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर आगे की ओर खिसक गया और बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
6 लोगों की मौके पर मौत,एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
भावनगर पुलिस के मुताबिक हादसे में छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या सात हो गई। बोलेरो सवार सभी लोग भावनगर से अलंग जा रहे थे, जहां वे एक शिपयार्ड में काम करते थे।
टक्कर के बाद हाईवे पर बिखर गए शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर टक्कर के बाद आगे खिसक गया और शव हाईवे पर बिखर गए। बोलेरो की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की टीम पहुंची।
दरवाजे तोड़कर शवों को निकाला बाहर
बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन के दरवाजे खोलने के लिए लोहे की छड़ों का इस्तेमाल कर उन्हें जबरदस्ती खोला गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट के पास 3 मंजिला कैंप में लगी आग, मजदूरों ने कूदकर बचाई जान
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रेलर सर्विस रोड पर खड़ा था और पीछे से आ रही बोलेरो उसके पिछले हिस्से से टकराई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। सभी शवों को भावनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।




















