Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:भारतमाला मुआवजा घोटाला: 12.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क CG, गांधी-तिवारी परिवार पर ED का बड़ा शिकंजा

गिफ्ट डीड, जमीन के टुकड़े और फर्जी पात्रता के खेल का ED ने किया खुलासा, 62 संपत्तियां अटैच, 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल,भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 जुलाई 2026 को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी करते हुए गांधी-तिवारी परिवार से जुड़ी 62 चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क कर दीं। इनकी कुल कीमत 12.78 करोड़ रुपए बताई गई है।
भारतमाला मुआवजा घोटाला: 12.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क CG, गांधी-तिवारी परिवार पर ED का बड़ा शिकंजा

रायपुर: रायपुर-विशाखापट्टनम भारतमाला परियोजना के बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी-तिवारी परिवार से जुड़ी 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। जांच में सामने आया कि गिफ्ट डीड और जमीन के कृत्रिम विभाजन के जरिए करोड़ों रुपए का अतिरिक्त मुआवजा हासिल किया गया। ED ने मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: DCP के गनमैन की संदिग्ध मौत: पुलिस क्वार्टर में जहर पीने के बाद तोड़ा दम, वजह की जांच शुरू



ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर-विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग की भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 जुलाई 2026 को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी करते हुए गांधी-तिवारी परिवार से जुड़ी 62 चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क कर दीं। इनकी कुल कीमत 12.78 करोड़ रुपए बताई गई है। इनमें 4.69 करोड़ रुपए के शेयर और म्यूचुअल फंड भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Raipur News: भाजपा का 'सहयोग केंद्र' आज से शुरू, 5 दिन तक मंत्री सुनेंगे जनता की सीधी शिकायतें

गिफ्ट डीड से बढ़ाई गई मुआवजे की पात्रता

जांच में सामने आया कि भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना के बाद जमीनों को परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम गिफ्ट डीड और बिक्री दस्तावेजों के जरिए ट्रांसफर किया गया। इसके बाद जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर अधिक मुआवजा पाने की पात्रता तैयार की गई।

56 लाख की पात्रता, मिला 9.83 करोड़

ED के मुताबिक जय प्रकाश गांधी और उनके परिवार को नियमों के अनुसार केवल 56.76 लाख रुपए का मुआवजा मिलना था, लेकिन उन्हें करीब 9.83 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि लगभग 9.27 करोड़ रुपए की अवैध आय अर्जित कर उसे संपत्तियों, शेयर और वित्तीय निवेशों में लगाया गया।

ये भी पढ़ें: Dhamtari News: नदी के तेज बहाव में बहने लगे दो बच्चे, महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, मिनटों में बचाई दोनों की जान,वायरल हुआ रेस्क्यू VIDEO

उमा तिवारी पर भी करोड़ों का आरोप

जांच में उगेतरा गांव की उमा तिवारी की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने खुद को मृत भूमि स्वामी की दत्तक पुत्री बताकर कथित फर्जी राजस्व अभिलेखों के आधार पर करीब 2.13 करोड़ रुपए का मुआवजा प्राप्त किया। वहीं ग्राम नायकबांधा के अन्य लाभार्थियों पर भी पात्रता से अधिक मुआवजा लेने का आरोप है।

EOW-ACB की FIR से शुरू हुई जांच

यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की 23 अप्रैल 2025 की FIR के आधार पर की गई। FIR तत्कालीन SDO (राजस्व) एवं सक्षम भूमि अधिग्रहण अधिकारी (CALA) अभनपुर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें: Gourala Pendra marwahi News: चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

पहले भी हुई थी छापेमारी और गिरफ्तारी

ED ने जय प्रकाश गांधी को 3 जून 2026 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिसंबर 2025 और अप्रैल 2026 में हुई छापेमारी के दौरान 49 लाख रुपए नकद और करीब 89.80 लाख रुपए मूल्य की 37,133 ग्राम चांदी जब्त की गई थी। इस मामले में पहले ही 23.35 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

अब तक 36.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ताजा कार्रवाई के बाद भारतमाला मुआवजा घोटाले में अब तक कुल 36.14 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। ED का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Raipur News: किराये के मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

जमीन के टुकड़े कर बढ़ाया गया मुआवजा

राजस्व विभाग की जांच में सामने आया कि अभनपुर के नायकबांधा और उरला में जमीन को 159 खसरों में विभाजित कर 80 नए नाम रिकॉर्ड में दर्ज किए गए। इससे लगभग 29.5 करोड़ रुपए का संभावित मुआवजा बढ़कर 70 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया। अभनपुर बेल्ट में 324 करोड़ रुपए का मुआवजा निर्धारित किया गया था, जिसमें 246 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है जबकि 78 करोड़ रुपए का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts