Raipur News:किराये के मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

मोबाइल-लैपटॉप से 'ओस्कर' ऐप पर लगवा रहे थे दांव, 7 मोबाइल, लैपटॉप, राउटर और नकदी जब्त। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि गोल चौक स्थित एक किराये के मकान में ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान पर दबिश दी।
किराये के मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

रायपुर: रायपुर के डीडी नगर इलाके में किराये के मकान से संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से मोबाइल, लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।

Durg Bhilai News: BSP लोहा चोरी कांड: कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17वीं आरोपी के गिरफ्तारी से खुला संगठित नेटवर्क

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि गोल चौक स्थित एक किराये के मकान में ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान पर दबिश दी।

मोबाइल और लैपटॉप से लगवा रहे थे दांव

पुलिस जब मकान के अंदर पहुंची तो तीन युवक मोबाइल फोन और लैपटॉप के जरिए 'ओस्कर' ऑनलाइन सट्टा ऐप पर अलग-अलग गेम और इवेंट्स में लोगों से दांव लगवाते मिले। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित होने की पुष्टि हुई।

Raipur News: DCP के गनमैन की संदिग्ध मौत: पुलिस क्वार्टर में जहर पीने के बाद तोड़ा दम, वजह की जांच शुरू

दो लाख का सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक वाई-फाई राउटर और 17,200 रुपये नकद बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देव कुमार साहू (24), कुंदन दास मानिकपुरी उर्फ छोटू (23) और आकाश खाण्डेकर (23) को गिरफ्तार किया। तीनों सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं और रायपुर में किराये का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।

Raipur News: युवा कांग्रेस चुनाव में बड़ा झटका: अमरजीत भगत के बेटे का पर्चा खारिज, अब बंजारे-चेलक पर टिकी सबकी नजर

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जब्त मोबाइल और लैपटॉप के डिजिटल डेटा की जांच के आधार पर अन्य आरोपियों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts