Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dhamtari News:नदी के तेज बहाव में बहने लगे दो बच्चे, महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, मिनटों में बचाई दोनों की जान,वायरल हुआ रेस्क्यू VIDEO

मोहेरा पुल के पास नदी में नहाने उतरे थे बच्चे, महिलाओं की सूझबूझ और साहस से टली बड़ी अनहोनी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मोहेरा गांव के पास स्थित मोहेरा पुल की नदी में दो बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों को बहता देख आसपास मौजूद महिलाओं ने बिना समय गंवाए साहस का परिचय दिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
नदी के तेज बहाव में बहने लगे दो बच्चे, महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, मिनटों में बचाई दोनों की जान,वायरल हुआ रेस्क्यू VIDEO

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मोहेरा गांव में रविवार को नदी के तेज बहाव में बह रहे दो बच्चों की जान स्थानीय महिलाओं की बहादुरी और सूझबूझ से बच गई। समय रहते महिलाओं ने नदी में उतरकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gourala Pendra marwahi News: चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

धमतरी में टला बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मोहेरा गांव के पास स्थित मोहेरा पुल की नदी में दो बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों को बहता देख आसपास मौजूद महिलाओं ने बिना समय गंवाए साहस का परिचय दिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नहाने के दौरान बढ़ा खतरा

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे नदी किनारे नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी का बहाव अचानक तेज होने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के साथ बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

/img/129/1785685478035

Durg Bhilai News: BSP लोहा चोरी कांड: कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17वीं आरोपी के गिरफ्तारी से खुला संगठित नेटवर्क

महिलाओं की बहादुरी बनी बच्चों की ढाल

घटना के दौरान आसपास मौजूद महिलाओं ने जोखिम उठाते हुए तुरंत नदी में उतरकर दोनों बच्चों तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर मिली मदद से दोनों बच्चों की जान बच गई। फिलहाल दोनों बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल

पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग महिलाओं की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Ambikapur News: प्रेम विवाह की कीमत मौत के बाद भी चुकानी पड़ी,अंतिम संस्कार तक से किया गया बहिष्कार

बारिश के मौसम में बरतें सावधानी

बारिश के कारण इन दिनों नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। तेज बहाव के चलते नदी किनारे जाना और नहाना खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन भी लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और बच्चों को अकेले वहां न जाने दें।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts