Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:भाजपा का 'सहयोग केंद्र' आज से शुरू, 5 दिन तक मंत्री सुनेंगे जनता की सीधी शिकायतें

रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3 से 7 अगस्त तक चलेगा सहयोग केंद्र, पंजीयन के बाद आम नागरिक और कार्यकर्ता सीधे मंत्रियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं। आज से सहयोग केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। यह केंद्र 3 अगस्त से 7 अगस्त तक लगातार पांच दिनों तक चलेगा। इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
भाजपा का 'सहयोग केंद्र' आज से शुरू, 5 दिन तक मंत्री सुनेंगे जनता की सीधी शिकायतें

रायपुर: रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार से पांच दिवसीय "सहयोग केंद्र" की शुरुआत की है। 3 से 7 अगस्त तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में अलग-अलग कैबिनेट मंत्री प्रतिदिन दो घंटे लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनेंगे और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।

Gourala Pendra marwahi News: चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

रायपुर में शुरू हुआ भाजपा का सहयोग केंद्र

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार से सहयोग केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। यह केंद्र 3 अगस्त से 7 अगस्त तक लगातार पांच दिनों तक चलेगा। इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

हर दिन अलग मंत्री करेंगे जनसुनवाई

सहयोग केंद्र में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। लोग अपनी विभागीय शिकायतें, स्थानीय समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे सीधे संबंधित मंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

Durg Bhilai News: BSP लोहा चोरी कांड: कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17वीं आरोपी के गिरफ्तारी से खुला संगठित नेटवर्क

मंत्रियों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

3 अगस्त – गुरु खुशवंत साहेब

4 अगस्त – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

5 अगस्त – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

6 अगस्त – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

7 अगस्त – कृषि मंत्री रामविचार नेताम

पहले पंजीयन, फिर होगी सुनवाई

भाजपा ने सहयोग केंद्र के लिए सुनियोजित व्यवस्था बनाई है। समस्या लेकर आने वाले लोगों को पहले दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंजीयन कराना होगा। इसके बाद उन्हें टोकन दिया जाएगा और उसी क्रम में संबंधित मंत्री से मुलाकात कराई जाएगी।

त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस

सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने के अनुसार, केवल शिकायत दर्ज करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि संबंधित विभागों तक मामलों को तत्काल भेजकर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराना प्राथमिकता रहेगी। इससे जनता, संगठन और सरकार के बीच सीधा संवाद मजबूत होगा।

Raipur News: DCP के गनमैन की संदिग्ध मौत: पुलिस क्वार्टर में जहर पीने के बाद तोड़ा दम, वजह की जांच शुरू

जनता और सरकार के बीच बनेगी सीधी कड़ी

भाजपा का मानना है कि सहयोग केंद्र के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। संबंधित मंत्री सीधे मामलों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्देश जारी करेंगे, जिससे शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts