Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंगाल में BJP की जीत के रुझान!कुमार विश्वास का ‘I Love You’ पोस्ट हुआ वायरल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजनीतिक माहौल में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब कुमार विश्वास ने बंगाल को लेकर एक पोस्ट शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Follow on Google News
कुमार विश्वास का ‘I Love You’ पोस्ट हुआ वायरल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि तृणमूल कांग्रेस काफी पीछे नजर आ रही है। इसी बीच राजनीतिक माहौल में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब कुमार विश्वास ने बंगाल को लेकर एक पोस्ट शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भाजपा बहुमत के पार

भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती रुझानों में ही मजबूत बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तक भाजपा 170 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 91 सीटों पर सिमटती दिख रही है जबकि अन्य दलों को करीब 4 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनना तय माना जा रहा है और लंबे समय से सत्ता में काबिज टीएमसी को बड़ा झटका लग सकता है।

कुमार विश्वास का बंगाल के नाम खास संदेश

राजनीतिक हलचल के बीच कुमार विश्वास ने बांग्ला भाषा में एक भावुक कविता की पंक्तियां शेयर कीं जिसने माहौल को और दिलचस्प बना दिया।

Twitter Post

उन्होंने लिखा-

“आमार शोनार बांग्ला,

आमि तोमाए भालोबाशी,

चिरोदिन तोमार आकाश,

तोमार बताश,

अमार प्राने बजाए बाशी।”

उनका यह पोस्ट बंगाल की जनता के लिए प्रेम और सम्मान का संदेश माना जा रहा है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: 5 राज्यों में चुनावी तस्वीर साफ: बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बढ़त, असम में हैट्रिक तय

इन सीटों पर भाजपा की मजबूत पकड़

भाजपा कई अहम सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जिनमें मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार दक्षिण, सितालकुची, दिनहाटा, नताबाड़ी, तुफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, फालाकाटा और मादारीहाट जैसी सीटें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भाजपा की बढ़त यह संकेत दे रही है कि पार्टी ने ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में भी मजबूत पकड़ बना ली है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP के 5 वादे बने चुनाव का बड़ा गेमचेंजर, TMC की रणनीति पड़ी कमजोर, विपक्ष के लिए बड़ी चुनौतियां

क्या बदलने जा रही है बंगाल की राजनीति?

शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव हो सकता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहता है तो राज्य में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि अंतिम नतीजे क्या तस्वीर पेश करते हैं और क्या बंगाल में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत होती है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts