PlayBreaking News

5 राज्यों में चुनावी तस्वीर साफ:बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बढ़त, असम में हैट्रिक तय

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे रुझान साफ हो रहे हैं वैसे-वैसे बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया है। असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।
Follow on Google News
बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बढ़त, असम में हैट्रिक तय
AI Generated Image

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। शुरुआती रुझानों और गिनती के आंकड़ों में भाजपा को बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल में पार्टी को प्रचंड जनादेश की ओर बढ़ते हुए देखा जा रहा है जबकि असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है।

बंगाल में बीजेपी की बढ़त, कार्यकर्ताओं में जश्न

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे रुझान साफ हो रहे हैं वैसे-वैसे बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया है। 293 सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर गिनती जारी है। संवेदनशील माहौल को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच EVM और प्रक्रिया को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले थे जिससे माहौल और ज्यादा गरमाया रहा।

असम में बीजेपी की हैट्रिक तय

असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। 126 सीटों के लिए 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है। यहां 85.96% मतदान दर्ज हुआ था जो जनता की बड़ी भागीदारी को दिखाता है। हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार के कामकाज और ग्राउंड कनेक्ट का असर नतीजों में साफ नजर आ रहा है।

तमिलनाडु में बदला समीकरण, TVK ने DMK को दिया झटका

तमिलनाडु में इस बार मुकाबला दिलचस्प रहा। DMK जहां सत्ता बचाने की कोशिश में थी वहीं AIADMK के साथ-साथ TVK ने समीकरण बदल दिए। टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर उभरती ताकत के रूप में सामने आई है जिससे डीएमके तीसरे स्थान पर खिसकती दिख रही है। यह राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

केरल में UDF की बढ़त, पुडुचेरी में NDA दोहराएगी सरकार

केरल में UDF को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं पुडुचेरी में NDA की सरकार दोबारा बनती नजर आ रही है। पुडुचेरी में बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी पकड़ बनाए हुए है जो दक्षिण भारत में पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 राज्यों की सत्ता किसके हाथ? कुछ ही घंटों में साफ होगी तस्वीर! कौन बनाएगा सरकार?

हर राज्य में हाई वोल्टेज मुकाबला

इन चुनावों में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी भारी मतदान दर्ज हुआ था जिसने मुकाबले को और रोचक बना दिया। मतगणना के दौरान हर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Election Results 2026 LIVE: 177 सीटों के साथ BJP प्रचंड जीत की ओर, TMC को छोड़ा पीछे

दक्षिण में भी मजबूत होती पकड़

इन चुनावी रुझानों से यह साफ संकेत मिल रहा है कि बीजेपी न सिर्फ अपने पारंपरिक गढ़ों में मजबूत बनी हुई है बल्कि नए क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। बंगाल में प्रचंड बढ़त और असम में हैट्रिक पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है वहीं दक्षिण भारत में बदलते समीकरण आने वाले समय की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts