Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bekhayali Controversy:अमाल मलिक का बड़ा बयान, सचेत-परंपरा के आरोपों पर दिया जवाब

फिल्म कबीर सिंह के सुपरहिट गाने ‘बेख्याली’ को लेकर चल रहे विवाद पर अमाल मलिक ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही नें एक इंटरव्यू में अमाल ने सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के आरोपों पर साफ कहा कि उन्होंने कभी किसी का क्रेडिट नहीं छीना और न ही गाने को अपना बताया।
अमाल मलिक का बड़ा बयान, सचेत-परंपरा के आरोपों पर दिया जवाब
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद अब अमाल अपने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म कबीर सिंह के सुपरहिट गाने बेख्याली को लेकर चल रहे विवाद पर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में अमाल ने सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों पर सीधा जवाब दिया।

    यह भी पढ़ें: सचेत-परंपरा ने अमाल मलिक के दावों पर उठाए सवाल

    दरअसल, कुछ समय पहले सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अमाल मलिक पर आरोप लगाया था कि अमाल बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि बेख्याली गाने की धुन उनकी थी। सचेत-परंपरा ने साफ कहा था कि यह गाना पूरी तरह से उन्हीं की कंपोजिशन है और इसे फिल्म कबीर सिंह की पूरी टीम के सामने तैयार किया गया था। उन्होंने अमाल के दावों को गलत और भ्रामक बताया था।

    अब इस पूरे मामले पर अमाल मलिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अमाल ने कहा कि उन्होंने कभी किसी का क्रेडिट नहीं लिया और न ही यह कहा कि बेख्याली उनका गाना है। अमाल ने कहा, मैं गोली खा लूंगा लेकिन सच बोलूंगा। मैंने कभी नहीं कहा कि यह गाना मेरा है या मैंने इसे रीक्रिएट नहीं किया। मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं कि क्रेडिट सही इंसान को मिले।

    ‘मैंने कभी किसी का नाम नहीं छीना’ 

    अमाल ने इंटरव्यू में आगे कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में कई लोग दूसरों के गानों पर अपना नाम लिख देते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उन्होंने किसी का गाना गलत तरीके से इस्तेमाल किया होता, तो अब तक कोई कंपोजर सामने आकर यह क्यों नहीं कहता कि उसके गाने के साथ अन्याय हुआ है।

    यह भी पढ़ें: फरहाना भट्ट को आतंकवादी कहना अमाल मलिक की आंटी को पड़ा महंगा, 1 करोड़ का मानहानि केस दर्ज

    अमाल का कहना है कि उन्होंने जितने भी गानों को रीक्रिएट किया है, उसमें हमेशा ओरिजिनल कंपोजर को पूरा सम्मान दिया गया है। उनके मुताबिक, उनके काम करने का तरीका हमेशा साफ और पारदर्शी रहा है।

    ‘सोशल मीडिया नहीं, कोर्ट सही जगह’

    सचेत-परंपरा द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो डालने को लेकर भी अमाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को सच में कोई परेशानी है, तो उसे कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए। अमाल बोले, अगर किसी को लगता है कि मैंने उसका म्यूजिक कॉपी किया है, तो सीधे कोर्ट जाए और केस करे। इंस्टाग्राम पर बोलने से सच्चाई साबित नहीं होती।

    अमाल ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग उनके सामने कुछ नहीं कहते, लेकिन सोशल मीडिया पर बयान दे देते हैं। उनके अनुसार, ऐसे मामलों को बातचीत या कानूनी प्रक्रिया से सुलझाया जाना चाहिए, न कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर।

    सचेत-परंपरा ने क्या कहा था?

    सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने अपने वीडियो में कहा था कि बेख्याली गाना पूरी तरह से उनका ओरिजिनल काम है। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास अमाल और कबीर सिंह की टीम के साथ हुई बातचीत के सबूत मौजूद हैं। कपल ने यह भी बताया था कि गाने की रिलीज के बाद अमाल ने उन्हें बधाई दी थी, इसलिए कॉपी का आरोप बेबुनियाद है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts