Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19:फरहाना भट्ट को आतंकवादी कहना अमाल मलिक की आंटी को पड़ा महंगा, 1 करोड़ का मानहानि केस दर्ज

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोर रहीं फरहाना भट्ट को अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी ने 'आतंकवादी' कहा था, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस के परिवार ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने रोशन गैरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है।
फरहाना भट्ट को आतंकवादी कहना अमाल मलिक की आंटी को पड़ा महंगा, 1 करोड़ का मानहानि केस दर्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार झगड़ों के चलते सुर्खियों में है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच हुए जोरदार झगड़े ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी ने एक इंटरव्यू में फरहाना भट्ट को आतंकवादी और शैतान कह दिया। फरहाना के परिवार ने इस मानहानि कारक और साम्प्रदायिक रूप से भड़काऊ बयान पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए, रोशन गैरी, इंटरव्यू करने वाले यूट्यूब चैनल, और यूट्यूब इंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है।

    क्या था पूरा मामला?

    बता दें कि, बिग बॉस 19 में एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान, फरहाना भट्ट ने कंटेस्टेंट नीलम गिरी के घर से आई चिट्ठी को फाड़ दिया था। इस बात को लेकर फरहाना और अमाल मलिक के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी। इस झगड़े में अमाल ने फरहाना से खाने की प्लेट छीन ली थी और उनकी मां पर भी टिप्पणी की थी। इसी झगड़े के बाद, अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फरहाना भट्ट को शैतान, राक्षस लोग और टेररिस्ट जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया।

    परिवार ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

    जिसके बाद फरहाना भट्ट के परिवार ने इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने रोशन गैरी के खिलाफ 1 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। फरहाना की टीम ने एक प्रेस नोट जारी कर इस बात की पुष्टि की है और इसे एक्ट्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। 

    Uploaded media

     

    क्या है परिवार की मांगें ?

    फरहाना भट्ट के परिवार ने एक नोटिस के माध्यम से अपनी तीन प्रमुख मांगें सामने रखी हैं। सबसे पहले, उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी वाले वीडियो को तुरंत हटाए जाने की मांग की है। दूसरी महत्वपूर्ण मांग यह है कि रोशन गैरी सार्वजनिक तौर पर माफी माँगे। तीसरी मांग के तहत, परिवार ने मानहानि और मानसिक पीड़ा के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की बात कही है। परिवार का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन कीचड़ उछालने से बचते हुए इस पूरे मामले का जवाब कानूनी और सम्मानजनक तरीके से देने का मार्ग चुना है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts