Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा:तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, ट्रेनिंग से लौटते समय ट्रक में जा घुसी कार

बिहार के बेगूसराय जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस विभाग के तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की जान चली गई। पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे अधिकारियों की कार ट्रक से टकरा गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, ट्रेनिंग से लौटते समय ट्रक में जा घुसी कार

बेगूसराय में पटना से लौट रहे तीन थाना प्रभारी और उनके चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ट्रक से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेनिंग से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मधेपुरा लौट रहे थे। देर रात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर में आकाशीय बिजली का कहर: उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे; प्रदेशभर में अंधड़-बारिश का अलर्ट

मौके पर गई तीन की जान,एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में थाना प्रभारी और एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रतवारा थाना प्रभारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 

कार के उड़े परखच्चे 

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार और मधेपुरा के एसपी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें: भोपाल: टैक्सी ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन, हाथों में कटोरा लेकर जताया विरोध; बोले-अब भीख मांगने जैसी स्थिति

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही 

पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सूचना दे दी है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार और ट्रक की टक्कर ही हादसे का मुख्य कारण रही, हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts