CG NEWS: कांकेर में आकाशीय बिजली का कहर: उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे; प्रदेशभर में अंधड़-बारिश का अलर्ट

कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में मनरेगा कार्य के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। बारिश से बचने के लिए ग्रामीण एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। हादसे में उप-सरपंच समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
कांकेर में आकाशीय बिजली का कहर: उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे; प्रदेशभर में अंधड़-बारिश का अलर्ट

KANKER NEWS। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली ने बड़ा हादसा कर दिया। अंतागढ़ क्षेत्र में मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिरने से उप-सरपंच सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।वहीं प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अंधड़, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी  जारी की है।

कांकेर में दर्दनाक हादसा

कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में मनरेगा कार्य के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। बारिश से बचने के लिए ग्रामीण एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। हादसे में उप-सरपंच समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में GST फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई: कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17.13 करोड़ के फर्जी ITC का आरोप

तालाब निर्माण कार्य में लगे थे ग्रामीण मजदूर

जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें करीब 50 ग्रामीण मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मजदूर पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे में उपसरपंच धनराज पटेल समेत मनराज पटेल,  प्रकाश पटेल, संतोष पटेल तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायलों में तीन महिलाएं राजबती गावड़े, रामेश्वरी दर्रे, संगीता यादव, और दो पुरुष शारदा पटेल,तुलसी पटेल शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 52 करोड़ की रेलवे परियोजना: सरस्वती नगर और सरोना स्टेशन पर होगा प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रदेशभर में बदला मौसम

गुरुवार शाम रायपुर, सरगुजा, कोरबा और दुर्ग सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में धूलभरी आंधी चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मानसून की एंट्री के अनुकूल हालात

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तंत्र तथा मौसमी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है। इसके चलते अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश की संभावना मजबूत हो गई है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, कोचिंग संचालक को उम्रकैद की सजा

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts